10 benefits of jogging: फिट रहना है तो दौड़िए, रोज 30 मिनट जॉगिंग के 10 जबरदस्त फायदे

10 Benefits of Jogging: इस भागती जिंदगी और व्यस्त हो चुके लाइफस्टाइल में लोगों को बीमारियां ज्यादा घेर रही हैं। लोग अपने लिए कम ही समय निकल पाते हैं। हालांकि बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए शहरों में अब पार्कों में लोग सुबह-सुबह जॉगिंग करते नजर आ जाते हैं। जॉगिंग या रनिंग या कहें की दौड़ना आपके जीवन को कई बीमारियों से मुक्त करने में सक्षम होता है। डॉक्टर्स भी लोगों को हर रोज कम से कम 30 मिनट दौड़ने की सलाह देते हैं। आखिर 30 मिनट दौड़ने के क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं।

हर दिन 20-30 मिनट दौड़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आईए देखते हैं दौड़ने के 10 फायदे……

 

1. संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य

दौड़ते समय शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिनसे खुशी का अहसास होता है और हम खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। तनाव में कमी आती है।

2. अस्थमा का असर कम होता है 

फेफड़े मजबूत होते हैं और धीरे-धीरे निरंतर अभ्यास से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है।

3. नियंत्रित उच्च रक्तचाप

दौड़ने समय धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे धमनियों का व्यायाम होता है, साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

Running for 20 minutes 3 times a week

4. मजबूत प्रतिरोधक क्षमता

यदि आप नियमित दौड़ते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप छोटे-मोटे रोगों की गिरफ्त में आसानी से नहीं आते।

5. वजन कम होता है

हर रोज एक घंटा दौड़ने पर 705 से 865 कैलोरी बर्न होती है। शरीर से चर्बी भी कम होती है।

6. शारीरिक मजबूती

दौड़ने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र में मजबूती आती है।

7. हड्डियों का घनत्व बढ़ता हैI

Benefits Of Jogging 30 Minutes Daily In Hindi

8. मजबूती और स्थिरता

लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र मजबूत होने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि जोड़ मजबूत होते हैं। घुटने, कूल्हे और टखने के चोटिल होने की आशंका भी कम हो जाती है।

9. मधुमेह पर नियंत्रण

इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है और शरीर में रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है।

10. खुद पर नियंत्रण

दौड़ने के नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और आप अपने जीवन पर बेहतर नियंत्रण रख पाते हैं।

Reasons To Go For Jogging 30 Minutes Everyday In Hindi

30 मिनट दौड़ने के ये हैं कुछ अन्य लाभ:

  • यह आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।
  • यह आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • यह आपके रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।
  • यह आपको अधिक उत्पादक बनाता है।

#HealthTips

Leave a Comment