world athletics championship 2023: नीरज के गोल्ड मेडल जीतन पर भावुक हुए पिता, चैम्पियन को पीएम मोदी और सेना ने किया सलाम

world athletics championship 2023: ओलंपिक चैम्पियन Neeraj Chopra ने फिर से इतिहास रच दिया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 (world athletics championship) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय भी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो (Javelin Throw) के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बेटे की इस जीत पर पिता सतीश कुमार थोड़े भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि ‘यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि हमें विश्व चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक मिला है। नीरज के भारत वापस आते ही हम एक बार फिर जश्न मनाएंगे।’

पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे

भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था। विश्व चैम्पियनशिप में यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों ।

नीरज ने पहले फेंका फाउल इसके बाद…

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा। इसके बाद दूसरे में सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। फिर उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके।

पाकिस्तान के खिलाड़ी के ये रहा स्कोर

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था। नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरू किया लेकिन दूसरे प्रयास में बढत बनाई जो अंत तक कायम रही। पाकिस्तान के नदीम भी तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए और आखिर में पहले दो स्थान इन्हीं दोनों को मिले ।

ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसर भारतीय बने चोपड़ा (neeraj chopra history)

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद एक ही समय पर ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले चोपड़ा दूसरे भारतीय बन गए। बिंद्रा ने 23 वर्ष की उम्र में विश्व चैम्पियनशिप और 25 वर्ष की उम्र में ओलंपिक स्वर्ण जीता था । बता दें कि तोक्यो में 2021 ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा पहले भारतीय बने । उन्होंने 2022 में यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था । उनसे पहले लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एक ही समय पर ओलंपिक और विश्व खिताब जीतने वाले वह तीसरे भालाफेंक खिलाड़ी बन गए ।

नीरज चोपड़ा को पीएम मोदी और सेना ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण देते हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।

नीरज चोपड़ा के इस कारनामे को सेना ने भी सलाम किया है क्योंकि नीरज सेना में सूबेदार भी हैं। भारतीय सेना ने अपने सूबेदार नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment