शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' दुनियाभर में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज कर दी गई है।
जवान के फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। नेपाल में लोगों ने केक काटकर जवान के रिलीज का जश्न मनाया।
फिल्म काफी एंटरटेनिंग है और लोगों को बांधे रखती है। किसी ने इसे पैसा वसूल बताया है तो किसी ने इसे सदी की फिल्म करार दिया।
‘जवान’ की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने ‘जवान’ को ‘सदी की फिल्म’ कहा। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की और फैंस से इसे देखने की अपील भी की।
मुंबई के आइकॉनिक गेयटी गैलेक्सी के बाहर पहले शो से पहले शाहरुख खान के फैंस ने मानव पिरामिड बनाकर जवान के रिलीज का जश्न मनाया। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर और बैनर दिखा।
जवान के लिए कोलकाता में सुबह पांच बजे पहला शो रखा गया है जबकि जयपुर में सुबह छह बजे से ही फिल्म दिखाई जा रही है। मुंबई में भी पहला शो 6 बजे ही रखा गया है।
फिल्म के कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ‘जवान’ रिलीज के पहले दिन ही कमाई के मामले में ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और पहले दिन 65 से 70 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। जवान को
एटली कुमार
ने डायरेक्ट किया है।