Ratan Tata married: रतन टाटा को चार बार हुआ प्यार, फिर भी क्यों नहीं की शादी?

Why Ratan Tata remained single, ratan tata love life, ratan tata wife, Ratan Tata married: भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन की खबर से बुधवार को देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। 86 वर्षीय रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। जहां रतन टाटा अपने बिजनेस कौशल और परोपकार के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। खासकर उनकी लव लाइफ और शादी न करने के फैसले ने हमेशा लोगों को आकर्षित किया।

रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में चार बार प्यार का अनुभव किया, लेकिन वे कभी भी शादी के बंधन में नहीं बंधे। आइए जानते हैं उनकी इस अनकही प्रेम कहानी के बारे में…

रतन टाटा को चार बार हुआ प्यार, लेकिन नहीं की शादी

रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें चार बार सच्चा प्यार हुआ, लेकिन हर बार कोई न कोई मुश्किल आकर खड़ी हो गई, जिसने उनके रिश्ते को शादी तक पहुंचने नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं चार बार शादी के लिए गंभीर हुआ, लेकिन हर बार कुछ ऐसा हुआ कि शादी नहीं हो सकी।”

रतन टाटा को अमेरिका में प्यार, पर रिश्ता नहीं हुआ मुकम्मल

रतन टाटा के जीवन का सबसे गंभीर प्रेम संबंध उस वक्त हुआ, जब वे अमेरिका में काम कर रहे थे। उन्होंने इस प्यार को लेकर कहा था, “मैं शायद उस वक्त अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा गंभीर था और शादी के बारे में सोच रहा था। लेकिन भारत लौटने की वजह से हम शादी नहीं कर सके।” उस समय भारत-चीन युद्ध भी चल रहा था, जिससे उनकी प्रेमिका भारत आने को तैयार नहीं थी, और आखिरकार उसने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। इस घटना ने रतन टाटा को गहरे तक प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने फिर कभी शादी के बारे में नहीं सोचा।

रतन टाटा बिजनेस की दुनिया में चमकते सितारे

हालांकि, अपनी निजी जिंदगी में प्यार को मुकाम तक नहीं पहुंचा सके रतन टाटा ने पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस किया और टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 28 दिसंबर 1937 को सूरत में जन्मे रतन टाटा ने 1991 में टाटा समूह की बागडोर संभाली और अगले दो दशकों तक समूह को विश्व स्तर पर अग्रणी बनाया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण किए, जिनमें ब्रिटेन की कंपनी Tetley Tea और Corus Steel शामिल हैं।

रतना टाटा का शौक और सादा जीवन

बिजनेस के अलावा रतन टाटा को कई शौक भी थे। वे सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे, लेकिन उन्हें कारों का बड़ा शौक था। इसके साथ ही उन्हें पियानो बजाना और विमान उड़ाना भी बहुत पसंद था। टाटा संस से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कहा था, “अब मैं अपना बाकी जीवन अपने शौक पूरे करने में लगाऊंगा। अब मैं पियानो बजाऊंगा और विमान उड़ाने के अपने शौक को पूरा करूंगा।”

रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी?

रतन टाटा ने कई बार इस सवाल का सामना किया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। इसपर उन्होंने बताया कि, शादी न करना उनका निजी निर्णय था। और वे इस फैसले से संतुष्ट थे। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने शादी की होती, तो चीजें जटिल हो सकती थीं। शायद इसी सोच के चलते उन्होंने अपने करियर को प्राथमिकता दी और अपनी पूरी ऊर्जा टाटा ग्रुप को आगे बढ़ाने में लगाई।

रतन टाटा का जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है, न केवल उनके व्यवसायिक योगदान के लिए, बल्कि उनकी सादगी, विनम्रता और अदम्य इच्छाशक्ति के लिए भी।

Leave a Comment