csbo army recruitment 2026: भारतीय सेना में नौकरी का मौका, CSBO के 190 पदों पर भर्ती

csbo army recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। इंडियन आर्मी ने सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (CSBO) ग्रेड-II, ग्रुप ‘सी’ के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में अनारक्षित (यूआर) वर्ग के लिए 94 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 19, एससी के लिए 22, एसटी के लिए 12 और ओबीसी वर्ग के लिए 43 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।

csbo army recruitment क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज (PBX) बोर्ड को संभालने का कम से कम छह महीने का अनुभव भी जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी संवाद क्षमता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती वेतन 21,700 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में निर्धारित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

इसके बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेज एक लिफाफे में रखकर तय पते पर डाक के जरिए भेजने होंगे। आवेदन भेजने का पता है:

कमांडेंट, मुख्यालय, 2 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र, पणजी (गोवा) – 403001

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment