सिंघम अगेन में Arjun Kapoor की फीस से सब हुए हैरान!, 250 करोड़ की बजट में बनी है फिल्म

Arjun Kapoor fee for Singham Again: मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन लगातार चर्चा में है। फिल्म में अर्जून कपूर भी नजर आएंगे। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह इसमें विलेन बनकर सबसे टक्कर लेते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बीच चर्चा है कि इस बड़ी बजट की फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को सबसे कम फीस दी गई है।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)

गौरतलब है कि सिंघम अगने का कुल बजट 250 करोड़ से ऊपर का है। ऐसे में खबर है कि अर्जुन कपूर को महज 5 से 7 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। जो बाकी कलाकारों की फीस से बेहद कम है। दीपिका फिल्म में कैमियो के लिए 15-20 करोड़ ले रही हैं। वहीं, करीन को 10-12 करोड़ रुपए मिले हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की फिल्म सिंघम अगेन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। वह इसके मुख्य खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। सिंघम अगेन का जो पोस्टर सामने आया है उसमें अर्जुन कपूर की विलने वाले लुक को देखा जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी एंटरटेन करने वाली है। अर्जुन कपूर की पिछली कई फिल्में असफल रही हैं। पिछले 10 सालों में उनका फिल्मों का ग्राफ कुछ बेहतर नहीं रहा हैं। बतौर हीरो वह दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ने में असफल साबित हुए हैं। ऐसे में अर्जुन कपूरी बॉबी देओल की राह पर हैं। कहना ना होगा कि बॉबी देओल ने विलने बनकर (आश्रम सीरीज और एनिमल फिल्म) कितनी सुर्खियां बंटोरी है।

सिंघम अगेन के सभी कलाकार (Singham Again Cast):

-अजय देवगन (बाजीराव सिंघम के रूप में )
-करीना कपूर खान (अवनि बाजीराव सिंघम के रूप में )
-दीपिका पादुकोण (शक्ति शेट्टी के रूप में )
-रणवीर सिंह (संग्राम भालेराव के रूप में )
-अक्षय कुमार (वीर सूर्यवंशी के रूप में )
-टाइगर श्रॉफ (एसीपी सत्या के रूप में)
-अर्जुन कपूर
-जैकी श्रॉफ
-उमर हाफ़िज़

सिंघम अगेन कथानक (Singham Again Plot): यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली कड़ीहै, जिसमें बाजीराव सिंघम को अर्जुन कपूर द्वारा निभाए गए एक नए और शक्तिशाली दुश्मन का सामना करना पड़ेगा। खबरों की मानें तो यह कॉमेडी और रोमांस से भरपूर एक लार्जर दैन लाइफ एक्शन फिल्म होगी जैसा कि रोहित शेट्टी की अन्य फिल्में होती हैं।

पहला आधिकारिक ट्रेलर अभी रिलीज़ होना बाकी है। हालाँकि, लीक हुए फ़ुटेज और चित्रों के आधार पर प्रशंसक-निर्मित ट्रेलर ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं।
रोहित शेट्टी ने हाल ही में नायक के रूप में अर्जुन कपूर का पहला लुक जारी किया था, जिससे चरित्र के बारे में चर्चा पैदा हो गई। फिल्म को पहले पिछले साल (2024) की दिवाली पर ही रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2023 में शुरू हुई और जनवरी 2024 में पूरी की गई।

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन? Singham Again Release Date

रिलीज की तारीख: 15 अगस्त, 2024 (भारत)

निर्देशक: रोहित शेट्टी

प्रोडक्शन: रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज़, अजय देवगन एफफिल्म्स

Leave a Comment