दिग्गज आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai ने की आत्महत्या, स्टूडियों में फांसी पर लटका मिला शव

Nitin Desai Death, Suicide: बॉलीवुड के दिग्गज आर्ट डायरेक्टर (Art Director) नितिन चंद्रकांत ने (Nitin Desai commit Suicide) आत्महत्या कर लिया है। पुलिस को उनका शव महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित एनडी स्टूडियो (ND Studio) में फांसी पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। नितिन चंद्रकांत ने मुन्ना भाई, देवदास, मिशन कश्मीर, प्यार तो होना ही था, लगान और 1940 लव स्टोरी जैसी फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन किया था।

आर्थिक तनाव में थे नितिन देसाईः विधायक महेश बाल्दी

महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘वह आर्थिक तनाव में थे और आत्महत्या का यही एकमात्र कारण हो सकता है। रायगढ़ के एसपी ने कहा, हमें कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत में उनके स्टूडियो में लटका हुआ मिला है। सेट पर एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची तो हमने उनके शरीर को लटका हुआ देखा। हम इस मामले में सभी पहलू का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।”

नितिन देसाई ने 2005 मुंबई के बाहरी इलाके कर्जत में अपना एनडी स्टूडियो खोला था

नितिन देसाई ने 2005 मुंबई के बाहरी इलाके कर्जत में अपना एनडी स्टूडियो खोला था। 52 एकड़ में फैला यह स्टूडियो कई फिल्म सेटों का घर रहा है, जिनमें सबसे प्रमुख ‘जोधा अकबर’ है। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के कई सीजन भी एनडी स्टूडियो के अंदर होस्ट किए गए थे। नितिन की निधन से बॉलीवुड को काफी सदमा लगा है।

नितिन देसाई ने सिर्फ कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर रहे बल्कि फिल्मों के निर्देशन और निर्माण में भी हाथ आजमाया। 2003 में फिल्म ‘देश देवी मां आशापुरा’ से वह फिल्म निर्माता बने थे। कई टीवी शोज का निर्माण किया। उनका मराठी धारावाहिक ‘राजा शिवछत्रपति’ मराठी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

नितिन देसाई को मिले पुरस्कार Nitin Desai Award

नितिन देसाई को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर और एक IIFA पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दो दशक से अधिक के अपने करियर में देसाई ने संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और अन्य सहित कई दिग्गज फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया था।

2018 में नितिन देसाई के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था

साल 2018 में नितिन देसाई के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। एक विज्ञापन एजेंसी ने तीन महीने के काम के लिए कथित तौर पर ₹51.7 लाख की फीस नहीं चुकाने पर नितिन चंद्रकांत देसाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। विहंग डिजिटल वर्ल्ड के मालिक राकेश शिंदे ने वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में पहुंचे थे और नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

शिंदे ने आरोप लगाया था कि मार्च से मई (2018) तक उन्होंने परियोजना के लिए काम किया, लेकिन उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। फीस कथित तौर पर ₹17.2 लाख प्रति माह तय की गई थी। शिंदे ने आरोप लगाया था कि उन्हें निजी बैंक के चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। शिंदे ने यह भी आरोप लगाया था कि बंद बैंक अकाउंट के चेक दिए गए।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment