Site icon Khabar Kashi

Breaking: तमिलनाडु में बड़ा विस्फोट, 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु, विस्फोट, blast

तमिलनाडुः राज्य के कृष्णागिरि जिले में बड़े विस्फोट की सूचना है। बताया जा रहा है कि यहां एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की शनिवार को मौत हो गई।

कई लोग घायल

पुलिस ने बताया कि जिले के पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट होने की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि घायलों की स्पष्ट संख्या पता नहीं चल पाया है।

विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version