Site icon Khabar Kashi

Bihar Exit Poll 2025 hindi: आ रहे नीतीशे, एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन फेल

bihar election exit poll 2025 in hindi, Bihar Exit Poll 2025, NDA vs Mahagathbandhan, Bihar Election Results, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, NDA majority, Mahagathbandhan seats, Bihar Chunav Result, Bihar Vidhan Sabha Chunav, Bihar Exit Poll Results, NDA Government in Bihar, Bihar Opinion Poll, Bihar Assembly Election, BJP JDU Alliance, Bihar Exit Poll News, Bihar Election 2025 Updates, Bihar Poll of Polls, Bihar Election NDA Lead, बिहार चुनाव परिणाम

Bihar exit polls hindi: तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

bihar exit poll 2025 hindi: बिहार में इस बार फिर से नीतीशे (एनडीए) की सरकार बनते दिख रही है। दूसरे चरण के मतदान के बाद आए तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए को प्रचंड बहुतम मिलते दिख रही है जबकि महागठबंधन को इस बार भी सत्ता नसीब नहीं होते नजर आ रही। मंगलवार को कई एजेंसियों ने अपने सर्वे जारी किए, जिनमें ज़्यादातर में एनडीए गठबंधन की वापसी होती दिख रही है।

Bihar exit poll: पीपुल्स पल्स

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है। सर्वे में एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, महागठबंधन को 75 से 101 सीटें और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 2 से 8 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

Exit poll Bihar: एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स

एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स में भी एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। इस औसत अनुमान के अनुसार, एनडीए को 152 सीटें, महागठबंधन को 28 सीटें, जन सुराज को 2 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Chunav Exit polls: पीपल्स इनसाइट

पीपल्स इनसाइट के सर्वे में भी एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी गई है। यहां एनडीए को 133-159 सीटें, महागठबंधन को 75-101 सीटें, जन सुराज को 0-5 सीटें और अन्य दलों को 2-8 सीटें मिलने की संभावना है।

दैनिक भास्कर का Bihar exit poll

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनाती हुई दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीए को 145-160 सीटें, महागठबंधन को 73-91 सीटें, जन सुराज को 0-3 सीटें और अन्य दलों को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।

जेवीसी

जेवीसी के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। इसमें एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

bihar election exit poll 2025 in hindi: पोलस्ट्रैट 

पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। इस सर्वे में एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें, और अन्य दलों को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

सर्वे एजेंसी / एग्जिट पोल एनडीए (सीटें) महागठबंधन (सीटें) अन्य (सीटें) विशेष विवरण
चाणक्य स्ट्रैटेजीज 130–138 100–108 3–5
दैनिक भास्कर 145–160 73–91
पीपल्स पल्स 133–159 75–101
पीपल्स इनसाइट 133–148 87–102
पोल डायरी 184–209 32–49 1–5
पोलस्ट्रैट 133–148 87–102
पी-मार्क 142–162 80–98
मैटराइज-आईएएनएस 147–167 70–90 2–6 एनडीए वोट शेयर: 48%, महागठबंधन वोट शेयर: 37%
जेवीसी 135–150 88–103 3–6

पार्टीवार आंकड़ों के अनुसार:

हालांकि, एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान हैं। असली तस्वीर 14 नवंबर को सामने आएगी, जब मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा। फिलहाल, राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है, और सभी की नजरें अब अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version