नई दिल्ली: नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से देश में नई GST स्लैब लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के इस बड़े फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर दिख रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर कार, बाइक और टीवी तक कई जरूरी सामान अब पहले से सस्ते हो गए हैं। खास बात यह है कि अब स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर भी GST नहीं लगेगा।
ऑटोमोबाइल सेक्टर को इस सुधार से सबसे बड़ा फायदा मिला है। पहले कारों पर 28% GST और 1% से 22% तक सेस लगता था। अब छोटी कारों (पेट्रोल/सीएनजी 1200cc तक और डीजल 1500cc तक, लंबाई 4 मीटर से कम) पर टैक्स घटकर सिर्फ 18% हो गया है। वहीं बड़ी और लग्जरी गाड़ियों पर 40% टैक्स तय किया गया है।
5 लाख से कम की सबसे सस्ती कारें
नई दरों के चलते कार कंपनियों ने दामों में भारी कटौती की है। अब भारत की सबसे सस्ती कार Maruti Alto K10 नहीं बल्कि Maruti S-Presso बन गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3.49 लाख रुपये है।
-
Maruti S-Presso: अब 3.49 लाख से शुरू। पहले 4.26 लाख थी, यानी करीब 76,600 रुपये की बचत।
-
Maruti Alto K10: अब 3.69 लाख से शुरू। पहले 4.23 लाख थी, यानी 53,100 रुपये सस्ती।
-
Renault Kwid: अब 4.29 लाख से शुरू। पहले 4.69 लाख थी, करीब 40,000 रुपये का फायदा।
-
Tata Tiago: अब 4.57 लाख से शुरू। पहले 4.99 लाख थी, यानी 42,500 रुपये की कटौती।
-
Maruti Celerio: अब 4.69 लाख से शुरू। पहले 5.64 लाख थी, करीब 94,100 रुपये सस्ती।
बड़ी कंपनियों के ऑफर
सिर्फ छोटी कारें ही नहीं, बल्कि बड़ी गाड़ियों पर भी कीमतों में कटौती हुई है।
-
Tata Motors: Nexon पर 1.55 लाख, Safari पर 1.45 लाख और Tiago पर 75,000 रुपये तक सस्ती।
-
Mahindra: XUV 700 पर 1.43 लाख, Thar पर 1.35 लाख और Scorpio-N पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट।
-
Maruti Suzuki: S-Presso पर 1.29 लाख, Alto K10 पर 1.07 लाख और Brezza पर 1.12 लाख रुपये तक सस्ती।
-
Toyota: Fortuner पर 3.49 लाख और Hilux पर 2.52 लाख तक कटौती।
-
Hyundai: Venue पर 1.23 लाख, Creta पर 72,000 और Tucson पर 2.40 लाख तक सस्ती।
-
Kia, Honda, Skoda और MG जैसी कंपनियों ने भी 50 हजार से 4.5 लाख रुपये तक की छूट दी है।
ग्राहकों के लिए बड़ा मौका
नई GST स्लैब से कारें न केवल पहले से सस्ती हुई हैं, बल्कि भारत की एंट्री-लेवल कारों की लिस्ट भी पूरी तरह बदल गई है। अब S-Presso देश की सबसे किफायती कार बन गई है। इसके साथ Alto K10, Kwid, Tiago और Celerio भी 5 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं।
अगर आप लंबे समय से बजट में नई कार खरीदने का सोच रहे थे, तो यह सही वक्त है।