Site icon Khabar Kashi

Rajendra Shukla Political Career: कभी चुनाव नहीं हारने वाले राजेंद्र शुक्ला बने एमपी के नए डिप्टी सीएम, जानें राजनीतिक सफर

rajendra shukla political career, rajasthan cm, mohan yadav, rajasthan new cm, mp cm, vishnu dev sai, chhattisgarh cm, cm of rajasthan,vasundhara raje, mp new cm,madhya pradesh cm, new cm of rajasthan, cm of mp, cm of chhattisgarh, prahlad patel, shivraj singh chouhan, cg cm, jagdish devda, chief minister of rajasthan, mohan yadav ujjain, rajendra shukla, shivraj singh, new cm of mp, mp cm news, rajasthan chief minister, rajasthan cm news,

Rajendra Shukla Political Career: काफी मंथन के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई। मोहन यादव एमपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद (Rajendra Shukla New Deputy CM of MP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और इनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है?

कहां हुआ राजेंद्र शुक्ला का जन्म (Rajendra Shukla Birth Place, Education)

Rajendra Shukla Political Career: राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश के अब नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाएगा। राजेंद्र शुक्ला की गिनती राज्य के प्रमुख नेताओं में होती है। राजेंद्र शुक्ला का जन्म साल 1964 में रीवा में हुआ। उनके पिता भैयालाल शुक्ल एक ठेकेदार थे। शुक्ला की पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल ( Rajendra Shukla Education) की है। राजनीतिक के प्रति राजेंद्र शुक्ला का झुकाव पढ़ाई के दौरान ही हो गया था।

Arrest Tavleen Singh: ‘आरक्षण खत्म करने का समय आ गया’, वरिष्ठ पत्रकार तवलीन सिंह के लेख पर मचा हंगामा, गिरफ्तारी की उठी मांग

अजेय रहे हैं राजेंद्र शुक्ला, 2003 में पहली बार बने विधायक

Rajendra Shukla Political Career: साल 1986 में इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई। राजेंद्र ने 2003 में विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्य धारा की राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में रीवा निर्वाचन क्षेत्रे से फिर से अपनी जीत दोहराई। बता दें कि राजेंद्र शुक्ला चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अपने चुनावी कैरियर में वह अब तक अजेय रहे हैं। खास बात है कि वह ऐसे विधायक हैं जिन्हें हर बार चुनाव जीतने पर मंत्री पद मिला है।

हमेशा मिला मंत्री पद

Deputy CM Rajendra Shukla Political Career: उपमुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले राजेंद्र शुक्ला सबसे पहले उमा भारती की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद बाबूलाल गौर सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी वह राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

राजेंद्र शुक्ला का राजनीतिक सफर ( Rajendra Shukla Political Career)

राजेंद्र शुक्ला 1986 से युवा नेता के तौर पर उभरे। उन्होंने छात्र संघ का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद राजेंद्र शुक्ला ने 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा। यहां किस्मत ने साथ नहीं दिया। वह कांग्रेस के पुष्पराज सिंह से 1394 वोटों से हार गए।

राजेंद्र शुक्ला को कब कौन सा मंत्री पद मिला?

2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राजेंद्र शुक्ला को आवास और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया।

2008 में वह रीवा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीते। इस बार उन्हें ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री बनाकर मंत्रीपरिषद में शामिल किया गया।

2013 में भी राजेंद्र शुक्ला ने जीत हासिल की और इस बार उन्हें उद्योग नीति और निवेश संवर्धन मंत्री का पद दिया गया। इसके अलावा उन्होंने जनसंपर्क विभाग भी संभाला।

राजेंद्र शुक्ला भाजपा में विंध्य के कद्दावर ब्राम्हण चेहरा हैं

Rajendra Shukla Political Career: राजेंद्र शुक्ला भाजपा में विंध्य के कद्दावर ब्राम्हण चेहरा हैं। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 21339 वोटों से हराया है। गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र ने इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा को 45089 वोटों से हराया था।

Exit mobile version