Gadar 2 budget and Collection Daywise: इधर गदर 2 की कमाई 300 करोड़ के पार, उधर सनी देओल का बंगला ‘नीलाम’

Gadar 2 budget and Collection Daywise: सनी देओल की 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इससे सनी देओल के प्रशंसक काफी खुश हैं। फिल्म 8 दिनों में ही 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि इस बीच उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर भी है। जी हां। सनी का मुंबई के जुहूं स्थित बंगला नीलाम हो सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विला के नीलामी का विज्ञापन निकाला है। सनी देओल ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था। बैंक को करीब 56 करोड़ चुकाने थे लेकिन सनी देओल पैसे नहीं दे पाए। सनी ने सनी विला को गिरवी रखा था। गौरतलब है इस लोन के गारेंटर उनके पिता धर्मेंद्र हैं। सनी विला की नीलामी 25 सितंबर को होगी। इसके लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपए रखा गया है।

Gadar 2 Box Office Collection Day 9

गदर 2 ने पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन ₹ 43.08 करोड़, तीसरे दिन ₹ 51.7 करोड़, चौथे दिन ₹ 38.7 करोड़, पांचवें दिन ₹ 55.4 करोड़, छठवें दिन ₹ 32.37 करोड़, सातवें दिन ₹ 23.28 करोड़, आठवें ₹ 20.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं नौवें दिन यानी शनिवार को गदर ने 31.07 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में गदर 2, 9 दिनों के भीतर ₹ 336.2 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इसने दुनियाभर में  ₹ 433.7 करोड़ का बिजनेस किया है।

Gadar 2 Daywise Collection

Gadar 2 Box Office Collection Day 9, Gadar 2 budget,

गदर 2 एक देशभक्तिपूर्ण एक्शन ड्रामा है जो तारा सिंह (सनी देयोल) और सकीना (अमीषा पटेल) की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने जीवन में नई चुनौतियों और खतरों का सामना करते हैं। फिल्म में उनके बेटे जीते (उत्कर्ष शर्मा) और उनकी प्रेमिका सिमरन (सिमरत कौर) भी हैं, जिन्हें उन बुरी ताकतों से लड़ना है जो उनके परिवार और देश को नष्ट करना चाहते हैं।

GADAR 2 SCREENS

गदर 2 भारत में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई  है।

GADAR 2 BUDGET

Gadar 2 की अनुमानित बजट 80 करोड़ रुपए है।

Leave a Comment