Gadar 2 Collection: दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘गदर 2’, पठान, बाहुबली को पछाड़ा

Gadar 2 Collection: गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी जारी है। गदर 2 ने दूसरे हफ्ते (Gadar 2 Record) में सबसे ज्यादा कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। आंकड़ों के मुताबिक गदर 2 (Gadar 2 weekend 2 collection) ने दूसरे सप्ताह (शुक्रवार से रविवार) तक कुल 90.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे पहले दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई बाहुबली (80.75 करोड़ रुपए) ने की थी। वहीं शाहरुख खान की पठान बहुत पीछे छूट गई है। बात करें पठान की तो इसने दूसरे वीकेंड पर 63.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं केजीएफ 2 ने 52.49 करोड़, दंगल ने 73.70 करोड़ रुपए, संजू ने 62.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Gadar 2 Box Office Collection Day 11

गदर 2 बॉलीवुड की सफलतम फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम किए। गदर 2 ने दूसरे सोमवार (दूसरे सप्ताह ) को शानदार कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक गदर 2 ने 11वें दिन (शुरुआती अनुमान) भारत में 14.00 करोड़ की कमाई की। इस कमाई के साथ ही यह फिल्म 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ऐसा करने वाली दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले ‘पठान’ ने 500 करोड़ से अधिक का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर इतिहास रचा था। पठान और गदर 2 के अलावा बाहुबली2 और केजीएफ2 का भी नाम हैं जिन्होंने 400 करोड़ का शुद्ध आंकड़ा पार किया है। 11 दिनों में गदर 2 ने कुल ₹ 389.10 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 10 दिनों (Gadar 2 Box Office Collection Day 10) में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 375.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढ़ेंः Gadar 2 budget and Collection Daywise: इधर गदर 2 की कमाई 300 करोड़ के पार, उधर सनी देओल का बंगला ‘नीलाम Gadar 2 Box Office Collection Day 11, Gadar 2 Box Office Collection Day 10, Gadar 2 Box Office Collection , Gadar 2 total Collection,

बता दें कि सोमवार, 21 अगस्त, 2023 को गदर 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.50% थी।

Gadar 2 Morning Shows: 12.81%

Gadar 2 Afternoon Shows: 23.30%

Gadar 2 Evening Shows: 34.74%

Gadar 2 Night Shows: 43.15%

विश्लेषकों के मुताबिक तीसरे सप्ताहांत में गदर 2 की कमाई में फिर से भारी उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि इस दौरान इसके सामने ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2 coleection) के रूप में एक प्रतियोगिता होगी लेकिन इसका असर गदर 2 के दर्शकों पर पड़ेगा। गदर 2 साल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है और पठान को पछाड़कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। बॉलीवुड लगातार सफलताओं के साथ काफी बेहतर स्थिति में है। इस साल पठान, द केरल स्टोरी और गदर2 जैसी तीन सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में मिली हैं।

OMG 2 Box Office Collection Day 11

बात अक्षय कुमार की सोशल कॉमेडी-ड्रामा ओएमजी 2 की करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी कम हुई है। दूसरे सोमवार को लगभग 70% की गिरावट आई है। हालांकि कलेक्शन अच्छा बना हुआ है। अमित राय द्वारा निर्देशित, ओएमजी 2 ने अपने दूसरे सोमवार/11वें दिन अनुमानित 3.75 करोड़ का शुद्ध संग्रह किया। इससे अब तक कुल कलेक्शन लगभग 117.50 करोड़ हो गया है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओएमजी 2 दूसरे सप्ताह के अंत तक लगभग 125 करोड़ की कमाई तक पहुंच जाएगी। आने वाले सप्ताहांत में फिल्म को ड्रीम गर्ल 2 के रूप में अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा मिलेगी।

गदर 2 की कमाई पर क्यो बोले करण जौहर?

फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थिएटर में चल रही है। यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 26 दिनों में ( Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 26 Days Box Office Collection) कुल 146.51 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने ₹ 0.65 करोड़ (रफ डाटा) कमाए। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया है। उन्होंने गदर 2 की कमाई पर खुशी जाहिर की। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को महान और बॉलीवुड को बदनाम करने वालों को आड़े हाथों लिया। करण जौहर ने कहा कि  “मैंने कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड जो कर रहा है उसमें कोई समस्या है। हमने पहले भी कई बुरे साल गुज़ारे हैं, और अगले एक या दो साल और बुरे बीते। इसका मतलब यह नहीं है, ‘बॉलीवुड का बहिष्कार करें’, ‘वे मर चुके हैं’, ‘दक्षिण कब्जा कर रहा है’। दक्षिण महान है। वे जो कर रहे हैं वह अद्भुत है।”

मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है लेकिन…

फिल्म निर्माता ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे वह एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के साथ उत्तरी बाजारों में दक्षिण भारतीय फिल्म पेश करने वाले पहले लोगों में से थे। उन्होंने कहा, ”मैं पहला व्यक्ति था जो दिल में पूरी श्रद्धा के साथ राजामौली सर के पास गया था और बाहुबली पेश करना चाहता था। मैं उनके प्रति आसक्त हूं। तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम, चार प्रकार के सिनेमा ने विभिन्न प्रकार के दर्शकों की जरूरतों को पूरा किया है और इसे अत्यधिक दृढ़ विश्वास के साथ किया है। इसलिए, मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।’ लेकिन हमारे (हिंदी) सिनेमा में मौजूद कहानीकारों के लिए भी मेरे मन में बहुत सम्मान है।”

gadar 2, gadar 2 collection, gadar 2 collection days 11, gadar 2 creat history, gadar 2 record, gadar 2 oversease collection, gadar 2 collection indianet, omg2, pathaan, kgf2, dangal,

Leave a Comment