Site icon Khabar Kashi

Ghazipur News: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत

ghazipur news, ghazipur news today, today ghazipur news, ghazipur samachar, up news, ghazipur road accident,

गाजीपुर में सड़क हादसा। IANS

Ghazipur News: जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और दो महीने की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता और एक वर्षीय बच्ची घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो महीने की बेटी शेजल, एक वर्षीय बेटी श्रेया तथा भाभी रितु देवी के साथ आजमगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। परिवार बाइक से सैदपुर के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विनीत राय हत्याकांड: आरोपी के शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, बोले एसपी- अच्छे से इलाज किया जाएगा

बस की तेज थी रफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क पर गिरी काजल और रितु देवी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में काजल की गोद में मौजूद दो महीने की मासूम शेजल की भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में प्रतीक गिरि और उनकी एक वर्षीय बेटी श्रेया घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बस को कोतवाली के पास रोक लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक रितु देवी की कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया तथा परिजन सैदपुर के लिए रवाना हो गए।

एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं और एक दो महीने की बच्ची की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

–आईएएनएस इनपुट

 

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version