Site icon Khabar Kashi

Ghazipur News: गाजीपुर में किशोर को 10 बार मारा गया चाकू, मौत; शव खेत में फेंककर फरार हुए आरोपी

Ghazipur, Ghazipur news, Ghazipur crime news, ghazipur today news, ghazipur samachar, hindi news ghazipur, crime news ghazipur,

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। फतेहपुर आठवां गांव निवासी रोहित यादव अपने दोस्तों के साथ चौरई गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गया था, जहां से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया गया।

खाना खाने के बाद रात करीब 9:30 बजे रोहित अपने मित्रों उगम यादव, ओम सिंह और गोलू चौधरी के साथ मुंबई ढाबा के पास स्थित शिवा पेट्रोल पंप के पास रुककर बातचीत कर रहा था। दोस्तों का कहना है कि वहां पहले से करीब 10 लोग मौजूद थे। उन्हें देखकर रोहित घबरा गया और भागने लगा। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उठाकर प्राइमरी स्कूल, चौरई के पास ले गए।

युवक पर 10 बार चाकू से किया गया वार

आरोप है कि वहां रोहित पर करीब 10 बार चाकू से वार किया गया। हत्या के बाद आरोपी शव को पास के खेत में फेंककर फरार हो गए।

रात 11 बजे तक तलाश के बाद पुलिस ने खेत से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित दो बहनों संध्या यादव (16) और सलोनी यादव (14) के बीच इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है।

रोहित के पिता सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि 30 नवंबर की सुबह गांव का युवक अमित कुमार घर आकर धमकी देकर गया था। उन्होंने अमित और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नोनहरा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष संतोष पाठक के मुताबिक, एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रुद्र प्रताप

सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने की कोशिश में लगातार अग्रसर। क्रिकेट खेलना बेहतर पसंद है। बाकी पत्रकारिता मेरा पैशन...

Exit mobile version