Jawan Movie Review: दुनियाभर में रिलीज हुई ‘जवान’, किसी ने कहा ‘सदी की फिल्म’ तो किसी ने बताया पैसा वसूल

Jawan Movie Review: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान आज दुनियाभर में रिलीज कर दी गई। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के प्रति लोगों में काफी क्रेज दिखा। लोग सिनेमाघरों के बाहर तड़के कतारों में खड़े दिखे। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ तक फिल्म जवान की दीवानगी बनी हुई है। शाहरुख खान की ‘जवान’ भारत में करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

जवान के फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। नेपाल में लोगों ने केक काटकर जवान के रिलीज का जश्न मनाया। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में जवान के सुबह 6 बजे के शो का जश्न फैंस ने ढोल-ताशा के साथ मनाया। इसका वीडियो सामने आया है।

वहीं फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने जवान को पैसा वसूल बताया है। बता दें कि इंटरवल के दौरान लोगों ने कहा कि जवान का फर्स्ट हाफ काफी जबरदस्त है। लोग फिल्म में मेट्रो वाले सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म काफी एंटरटेनिंग है और लोगों को बांधे रखती है। किसी ने इसे पैसा वसूल बताया है तो किसी ने इसे सदी की फिल्म करार दिया।

X पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म पैसा वसूल है जिस तरह से हीरो का नाम आता है…।

वहीं ‘जवान’ की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने ‘जवान’ को ‘सदी की फिल्म’ कहा। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की और फैंस से इसे देखने की अपील भी की।

मुंबई के आइकॉनिक गेयटी गैलेक्सी के बाहर पहले शो से पहले शाहरुख खान के फैंस ने मानव पिरामिड बनाकर जवान के रिलीज का जश्न मनाया। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर और बैनर दिखा। लोग चिल्लाते हुए फिल्म के प्रति अपनी खुशियों का इजहार किया।

Jawan Public Review: जवान देखकर थिएटर से बाहर निकलते लोगों ने क्या कहा?

गौरतलब है कि जवान के लिए कोलकाता में सुबह पांच बजे पहला शो रखा गया है जबकि जयपुर में सुबह छह बजे से ही फिल्म दिखाई जा रही है। मुंबई में भी पहला शो 6 बजे ही रखा गया है। फिल्म के कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ‘जवान’ रिलीज के पहले दिन ही कमाई के मामले में ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और पहले दिन 65 से 70 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है।

jawan screen count worldwide (जवान दुनियाभर में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज)

शाहरुख की जवान भारत में 5500 स्क्रीन्स पर तो ओवरसीज करीब 4500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। दुनियाभर में ‘जवान’ लगभग 10000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इससे पहले इस साल आई शाह रुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ इंडिया में 5000 स्क्रीन और ओवरसीज करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

jawan movie review hindi, Jawan Twitter Review, jawan review, jawan kaisi hai, jawan film ka review, jawan first day first show ticket, jawan box office collection, shah rukh khan jawan review, jawan public review, jawan ka hindi review, jawan release scree, reaction on jawan, jawan paisa wasul, review jawan, review of jawan,

Leave a Comment