Site icon Khabar Kashi

शर्मनाक! मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को नग्न कर परेड कराई गई फिर किया गया गैंगरेप, वीडियो वायरल

Manipur Kuki Women viral Video

Manipur: मणिपुर में महीनों से जातीय हिंसा (Manipur Kuki Women viral Video) के बीच मई में पुरुषों के एक समूह द्वारा कुकी आदिवासी समुदाय की दो महिलाओं (Kuki Women) को नग्न कर परेड कराई गई और फिर उनका गैंगरेप किया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों में काफी आक्रोश है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के मुताबिक महिलाओं का गैंगरेप भी किया गया।

घटना को 4 मई को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो देख आप दहल जाएंगे। महिलाओं को ले जाने से पहले भीड़ ने कथित तौर पर दो पुरुषों की बुरी तरह पिटाई की। वीडियो में महिलाओं को नग्न अवस्था में देखा जा सकता है। वहीं पुरुष उनके साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिलाओं मदद की गुहार लगा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://twitter.com/kamalde49014863/status/1681678845798400000

उधर, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने वायरल वीडियो का स्वतः ही संज्ञान लिया है। महिलाओं के वीडियो में पुरुषों द्वारा घसीटते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं वीडियो पर कांग्रेस व ‘आप’ ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया “महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।” ‘आप’ ने कहा, “आम आदमी पार्टी इस भयावह घटना की निंदा करती है।”

ये भी पढ़ेंः कैसे खुश होंगे भगवान शिव, जानें सावन में व्रत रखने के 10 महत्वपूर्ण नियम और जरूरी दिशानिर्देश

गौरतलब है कि 3 मई को कुकी समुदाय की और से निकाले गए आदिवासी एकता मार्च के दौरान हिंसा (Manipur Violence) भड़क उठी थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच राज्य के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुईं। तब से लेकर अबतक राज्य में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हिंसा में अबतक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोग पलायन कर चुके हैं।

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version