Morocco Earthquake News: शुक्रवार देर रात मोरक्को में आए एक शक्तिशाली भूकंप (earthquake in morocco) से देश में तबाही मच गई है। सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, वहीं रिहायशी घरों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों तक को नुकसान पहुंचा है। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई। यह मोरक्को में आया अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप है।
भूंकप से हुई ताबही के कई दृश्य सोशल मीडिया (morocco earthquake video) पर सामने आए हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। भूकंप के झटकों से मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।
https://twitter.com/SuhanRaza4/status/1700368562957738461?s=20
मोरक्को में आए भूकंप से कम से कम 296 लोगों की मौत
मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार तड़के कहा कि भूकंप के पास के प्रांतों में कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 153 घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मंत्रालय ने लिखा कि सबसे ज्यादा नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ। आधी रात आए भूकंप के बाद लोग अपने घरों को छोड़ सड़कों पर रात गुजारे। उन्हें भूकंप के दोबारा आने और किसी बड़े नकुसान की आशंका ने चिंतित कर दिया।
This guy left the house with his Playstation 5 after a strong earthquake hit Morocco #earthquake#Morocco #زلزال #المغرب pic.twitter.com/9BXI8uJiZG
— Oussama Larhlimi (@Oussazeus) September 8, 2023
मोरक्को में रात 11 बजकर 11 मिनट पर आया भूकंप (morocco earthquake news)
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी। इसके बाद भूकंप बाद के झटके कई सेकंड तक जारी रहे। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी एवं चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सात मापी। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी।
MOROCCO EARTHQUAKE
– 6.8 magnitude quake, felt as far as Spain and Portugal
– At least 296 people confirmed to have died so far, over 150 injured
– Tolls expected to rise further
– Several buildings collapsed completely, hospitals had to be evacuated
– Large numbers of… pic.twitter.com/yq4gICQcV1
— The Spectator Index (@spectatorindex) September 9, 2023
1960 में भी भूकंप से मची थी तबाही (morocco earthquake 1960)
उत्तरी अफ्रीका के इस देश में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं, लेकिन 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में एटलस पर्वत की चोटी पर था।
https://twitter.com/iamAkramPRO/status/1700316184862703918?s=20
भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर गहराई में था, जबकि मोरक्को की एजेंसी के मुताबिक, इसका केंद्र आठ किलोमीटर गहराई में था। ‘पुर्तगीज इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमॉस्फियर’ और अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।
Morocco earthquake, morocco earthquake today, morocco earthquake 2023, morocco earthquake news, morocco earthquake 1960 rabat, morocco earthquake history, earthquake in morocco, 296 dead in morocco earthquake, US Geological Survey, powerful earthquake struck Morocco, what happened in morocco today,earthquake today, मोरक्को में भूकंप,