Khabar Kashi

काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं Mouni Roy, दर्शन के बाद बोलीं- हर हर महादेव

मौनी राय ने काशी विश्वनाथ किया दर्शन।

Varanasi News, Mouni Roy: सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष समय होता है। इस दौरान काशी से लेकर देश के अलग-अलग शिव मंदिरों तक भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी आस्था के बीच अभिनेत्री मौनी रॉय भी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।

मौनी ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उनके पोस्ट में काशी की गलियों की रौनक भी नजर आई और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की खुशी भी।

रिक्शे में बैठकर काशी की गलियों में घूमीं मौनी

मौनी रॉय ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वाराणसी यात्रा के कई छोटे वीडियो साझा किए। एक वीडियो में वह अपनी दोस्त के साथ रिक्शे में बैठकर काशी की गलियों में घूमती नजर आईं। इस दौरान वह शहर के माहौल और गलियों की खूबसूरती का आनंद लेती दिखीं।

उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन को अपने लिए खास अनुभव बताया। हालांकि, इस धार्मिक यात्रा के बीच उनके मन में एक छोटी सी चिंता भी थी।

मौनी ने बताया कि उन्हें डर लग रहा था कि कहीं वाराणसी घूमने और मंदिर में दर्शन करने के चक्कर में उनकी फ्लाइट न छूट जाए।

mouney rai, varanasi news, banaras, kashi khabar, khabar kashi, mouney roy in varanasi

दर्शन के साथ बनी रही फ्लाइट छूटने की चिंता

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, “मुझे काशी विश्वनाथ के बेहद सुंदर दर्शन करने का मौका मिला। सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना मेरे लिए खास अनुभव रहा। लेकिन इस धार्मिक यात्रा के बीच एक चिंता भी मेरे मन में बनी हुई थी। मुझे डर था कि कहीं वाराणसी में घूमने और मंदिर के दर्शन करने के चक्कर में मेरी फ्लाइट न छूट जाए।”

हालांकि, मौनी की यह चिंता आखिरकार बेवजह साबित हुई। अगली स्टोरी में उन्होंने विमान के अंदर से अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “आखिरकार मैं समय पर एयरपोर्ट पहुंच गई और मेरी फ्लाइट भी नहीं छूटी। हर हर महादेव।”

पारंपरिक अंदाज में नजर आईं Mouni Roy

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान मौनी रॉय का पारंपरिक अंदाज भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। उन्होंने सूट पहना था और हल्का मेकअप किया हुआ था। कानों में सुनहरे झुमके और माथे पर चंदन का तिलक उनके लुक को और खास बना रहा था।

मौनी की इस यात्रा में एक तरफ काशी की गलियों का रंग दिखा तो दूसरी तरफ बाबा विश्वनाथ के दर्शन की आस्था। उनकी सोशल मीडिया स्टोरी में इस सफर की खुशी साफ नजर आई।

 

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version