Site icon Khabar Kashi

80 फीसदी भारतीयों को पसंद हैं Narendra Modi, हर 10 में से 7 का मानना है कि…

narendra modi, Pew Research Center, Pew survey, modi popularity, pm modi win 2024 leection, Narendra Modi, pm modi news,where is pm modi today, narendra modi 2024 astrology, Will Modi win 2024 astrologically speaking, 2024 astrology predictions, bjp, मोदी पर जनता का विश्वास,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) 2024 में दुबारा सत्ता में लौट रहे हैं क्योंकि ताजा सर्वे के मुताबिक 80 प्रतिशत जनता उनके साथ है। पीयू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और इसमें शामिल किए गए प्रत्येक 10 में से 7 भारतीय का मानना कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है।

सर्वे में दर्ज आंकड़ें क्या कहते हैं?

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले जारी सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक है और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे। जबकि 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं प्रकट की। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल में सबसे ज्यादा लोग हैं जो भारत को लेकर सकारात्मक हैं। यहां 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है।

सर्वे में भारत समेत 24 देशों के 30,861 लोग शामिल

पीयू ने कहा कि यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया, जिसमें भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वैश्विक राय और दूसरे देशों के बारे में भारतीयों की राय परखी गई। प्रत्येक 10 में से लगभग 8 भारतीयों ने कहा कि वे मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है। पीएम के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं।

20% भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की

पीयू सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20 प्रतिशत भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की। सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। भाजपा के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर लिखे पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से कायम है। भारत और दुनिया में अधिकांश लोग मानते हैं कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत होता जा रहा है।’’ भाजपा ने कहा कि यह सर्वेक्षण इस बात का प्रमाण है।

एक साल पहले हुए सर्वे में सिर्फ 28% लोगों की अनुकूल राय थी

सर्वे में कहा गया, ‘‘भारतीय वयस्कों को यह विश्वास होने की अधिक संभावना है कि भारत की शक्ति बढ़ रही है। दस में से लगभग सात भारतीयों का मानना ​​है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है। जबकि 2022 में 19 देशों में किए गए पिछले सर्वेक्षण में औसतन केवल 28 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही थी।’’

रिपोर्ट के अनुसार करीब आधे भारतीय (49 प्रतिशत) मानते हैं कि अमेरिका का प्रभाव पिछले कुछ साल में बढ़ा है और 41 प्रतिशत यही बात रूस के बारे में कहते हैं। इस बीच चीन के प्रभाव को लेकर भारतीयों की राय काफी कुछ मिलीजुली है। दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन होना है।

सर्वेक्षण से कुछ अन्य विवरण यहां दिए गए हैं:

पीयू ने कहा कि यह सर्वेक्षण 25 मार्च से 11 मई के बीच 2,611 भारतीयों पर किया गया। ऐसे में लोगों का मानना है कि 2024 के चुनाव से पहले ये सर्वेक्षण काफी अहम है। भाजपा समर्थक इस आंकड़े से काफी खुश हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Exit mobile version