Top 10 Highest Paid Actor In Bollywood: ये एक्टर एक फिल्म की ₹200 करोड़ लेता है फीस, ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे मंहगे एक्टर

Top 10 Highest Paid Actor In Bollywood: मुंबई को मायानगरी कहा जाता है। मायानगरी यानी सपनों का शहर। इसी शहर में बॉलीवुड बसता है। और बॉलीवुड एक्टर्स भी। ये एक्टर्स अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं। लेकिन एक और चीज के लिए ये अभिनेता सुर्खियों में बने रहते हैं। वह है इनकी भारी भरकम फीस। जी हां। हम यहां उन बॉलीवुड के टॉप 10 सबसे महंगे एक्टर्स की चर्चा करने जा रहे हैं जो एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं कि जितनी में छोटी बजट की 4 से 5 फिल्में बनकर तैयार हो जाएंगी।

who is the highest paid actor in india

10. वरुण धवन (Varun Dhawan)

वरुण धवन भारतीय फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की और नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी, यूके से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। धवन ने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बता दें कि वरुण धवन बॉलीवुड के 10वें सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। वरुण एक फिल्म के लिए : 25 करोड़ से 35 करोड़ फीस लेते हैं।

9. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद का स्टारडम तक पहुंचना बॉलीवुड की पटकथा की तरह है: एक संघर्षकर्ता से विजेता तक। अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से उन्होंने अपनी किस्मत खुद लिखी है। शाहिद अपने शांत और मासूम चेहरे के पीछे एक प्रतिभाशाली अभिनेता को छिपाए रखे हैं। शाहिद कपूर एक फिल्म के लिए ₹25 करोड़ से ₹40 करोड़ तक लेते हैं।

राहुल गांधी की बनारस में जनसभा के बाद हंगामा, भाजपाइयों ने गंगाजल से धोया स्थल

फिल्म ‘ब्लडी डैडी‘ (2023) के लिए कथित तौर पर, शाहिद ने ₹40 करोड़ चार्ज किए, जो उनकी अब तक की सबसे अधिक फीस है। वहीं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए शाहिद ने ₹25 करोड़ चार्ज किए हैं। ये आंकड़े मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं।

Bollywood top 10 highest paid actor

8. रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

रणवीर सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनके अभिनय के कई खांचे हैं। कई फिल्मेंं उनकी हिट भी रहीं तो कइयों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। यही वजह है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए फीस को ऊपर-नीचे करते रहते हैं।  कुछ रिपोर्टों के अनुसार, रणवीर सिंह को सर्कस (2023) फिल्म के लिए ₹1.25 करोड़ मिले थे। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए उन्होंने ₹25 करोड़ की फीस ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह 30 से 50 करोड़ की फीस लेते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी पिछली कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के कारण अपनी फीस ₹40 करोड़ से घटाकर ₹30 करोड़ कर दी है।

7. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 फरवरी, 2024 तक, रणबीर कपूर की प्रति फिल्म फीस ₹50 करोड़ से ₹75 करोड़ के बीच बताई गई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, रणबीर ने अपनी हालिया फिल्म एनिमल के लिए उन्होंने ₹70 करोड़ की फीस ली थी।

6. रितिक रोशन (Hrithik Roshan)

रितिक रोशन बॉलीवुड के छठे सबसे महंगे एक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन प्रति फिल्म के लिए ₹75 करोड़ से ₹100 करोड़ के बीच फीस चार्ज करते हैं। एक्शन थ्रिलर फाइटर (2023) के लिए ऋतिक को ₹85 करोड़ मिले, जो उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। वहीं विक्रम वेधा (2022) के लिए रितिक ने ₹75 करोड़ बतौर फीस चार्ज किया था।

5. अजय देवगन (Ajay Devgn)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की प्रति फिल्म फीस 60 करोड़ से 125 करोड़ रुपये के बीच है। अजय देवगन ने भोला के लिए ₹30 करोड़ की अनुमानित फीस ली है। वहीं दृश्यम 2 (2022) के लिए उन्होंने 30 करोड़ के आस-पास चार्ज किया था।

4. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार प्रति फिल्म के लिए 50 करोड़ से 135 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। ओएमजी 2 के लिए ₹35 करोड़ प्राप्त लिए थे। वहीं राम सेतु (2023) के लिए ₹50 करोड़ चार्ज किया था। बात करें तो  कटपुतली (2022) के लिए अक्षय कुमार ने ₹120 करोड़ की फीस ली थी।

3. सलमान खान (Salman Khan)

18 फरवरी 2024 तक सलमान खान की प्रति फिल्म फीस ₹100 करोड़ से ₹150 करोड़ के बीच होने का अनुमान है। टाइगर 3 के लिए उन्होंने ₹120 करोड़ चार्ज किए थे। वहीं अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (2021) के लिए ₹100 करोड़ लिए थे।

2. आमिर खान (Aamir Khan)

आमिर खान एक फिल्म के लिए करीब ₹100 करोड़ से ₹175 करोड़ के बीच फीस लेते हैं। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा (2022) के लिए ₹150 करोड़ फीस ली थी। वहीं दंगल (2016): के लिए उन्होंने ₹35 करोड़ अग्रिम राशि और फिल्म की कमाई का 33% लाभ का हिस्सा प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कुल ₹175 करोड़ प्राप्त हुए थे।

1. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर हैं। शाहरुख खान प्रति फिल्म के लिए 100 करोड़ से 200 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। हालिया फिल्म पठान (2023) के लिए शाहरुख ने ₹150 करोड़ लिए थे। वहीं जवान (2023) के लिए उन्होंने ₹200 करोड़ से अधिक फीस ली थी।

Leave a Comment