'एनिमल' की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड - Khabar Kashi 'एनिमल' की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड - Khabar Kashi

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

'एनिमल' ने कमाई के मामले में शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह भी कम समय में।

एनिमल ने 34 दिनों की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुल 548 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

शाहरुख की पठान ने 9 हफ्तों में कुल 543.09 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि एनिमल ने महज 35 दिनों में ही 548 करोड़ की कमाई कर ली है।

एनिमल ने 34वें दिन 0.54 करोड़ की कमाई की। वहीं 35वें दिन एनिमल ने ₹ 0.45 Cr की कमाई की।

एनिमल ने वर्ल्डवाइड कुल 895.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे हिट फिल्म बन चुकी है। 

वहीं प्रभास की 'सालारः सीज फायर' पार्ट-1 ने अभी तक 378.17 करोड़ का कलेक्शन किया है।