भारत से थाईलैंड की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

थाईलैंड सरकार ने भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा 6 महीने (मई 2024) तक के लिए फ्री कर दिया है।

थाईलैंड सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने कहा कि नवंबर 2023 से अगले साल के मई महीने तक भारतीय नागरिक बिना वीजा के बैंकॉक की यात्रा कर सकते हैं।

भारत के साथ-साथ ताइवान के यात्रियों के लिए भी थाइलैंड ने वीजा आवश्यकताओं में छूट दी है।

थाईलैंड सरकार ने ये घोषणा ऐसे समय की है जब वहां हाई टूरिज्म सीजन का समय शुरू होने जा रहा है।

थाईलैंड द्वारा वीजा फ्री करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को अपने देश की ओर आकर्षित करना है।

थाईलैंड सरकार ने कहा कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों को 30 दिनों की अवधि के लिए बिना वीजा थाईलैंड में रहने की अनुमति दी जाएगी।