ड्रीम गर्ल 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, 4 साल बाद और बोल्ड हुई 'पूजा' - Khabar Kashi ड्रीम गर्ल 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, 4 साल बाद और बोल्ड हुई 'पूजा' - Khabar Kashi

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर मंगलवार लॉन्च हो गया। चार साल बाद 'पूजा' और बोल्ड हो गई है। इस बार उसके सामने अलग लेवल की चुनौतियां हैं। 

आयुष्मान खुराना फिल्म ने करम की भूमिका निभाएं रहे हैं जो आर्थिक तंगी से निकलने के लिए पूजा बनकर लोगों को कॉल करते हैं और बैलेंस क्रेडिट कराते हैं। लेकिन इस बार तो फिल्म की कहानी कुछ और ही लेवल पर जा पहुंची है।

करम की लाइफ में गर्लफ्रेंड (अनन्या पांडे) भी है, जिससे उसे शादी करनी है। पर लड़की के पिता चाहते हैं कि लड़के के पास तगड़ा बैंक बैलेंस होना चाहिए। तभी वो अपनी लड़की का हाथ उसके हाथ में देंगे। करम के सामने बड़ा और मुश्किल चैलेंज है, जिसके लिए वो नई मुसीबत मोल लेता है। इस बार पूजा यानी आयु्ष्मान को शादी भी करनी पड़ती है।

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 2 साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा लीड रोल में थीं। पर इसके सीक्वल में अनन्या पांडे ने जगह ले ली है। 'ड्रीम गर्ल 2' के जरिए फैंस को चाल साल बाद पूजा के रोल में आयुष्मान की कॉमेडी देखने को मिलेगी।

फिल्म में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। आप देखने जा रहे हैं ना?