Gadar 2 Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा गदर 2 का ट्रेलर - Khabar Kashi Gadar 2 Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा गदर 2 का ट्रेलर - Khabar Kashi

गदर 2 का ट्रेलर रिलीज

तारा सिंह (सनी देओल) फिर से लौट आया है। परिवार और अपने देश के लिए। गदर 2 लेकर। तारा सिंह के दिल में परिवार और देश दोनों एहमियत रखते हैं। दोनों के लिए वह दुश्मनों के घर में घुस कर मारना जानता है। पिछली गदर में वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान जाता है। अब अपने परिवार के लिए जाता है। यानी अब बेटा पाकिस्तानियों के बीच घिर गया है। इस लिए उसकी जान (बेटे) को खरोंच भी ना आए, तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान में उनकी औकात दिखाने जाता है।

ट्रेलर में तारा सिंह की पाकिस्तान में एंट्री काफी रोमांचक, धाकड़ दिखाई गई है। पिछली गदर से भी कहीं ज्यादा गदर 2 में तारा सिंह को उग्र तरीके से दिखाया गया है। वहीं इस गदर की कहानी बेटे के इर्द-गिर्द रची गई है। पहली गदर में तारा सिंह सकिना के लिए जाता है। एक बेटे की माँ के लिए जाता है, लेकिन गदर 2 में तारा सिंह एक माँ के बेटे के लिए जाता है।

ट्रेलर के मुताबिक, तारा सिंह के बेटे को पाकिस्तानी लड़की से इश्क हो जाता है जिसके प्यार में वह दुश्मन देश में चला जाता हैं। यहीं कहानी नया रूप ले लेती है। पाकिस्तानी फौज को जब ये बात पता चलती है तो उसे पकड़ लेते हैं और प्रताड़ित करते हैं। गदर 2 ना सिर्फ विजुअल बल्कि संवाद ने भी जान डाल दिए हैं। पिछली बार की तरह इसमें में वैसे ही संवाद सुनने को मिलेंगे जिससे सुन हिंदुस्तानियों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

गदर 2 के संवाद पाकिस्तानी फौज का एक अफसर तारा सिंह के बेटे से पूछता है क्या है तेरी आखिरी ख्वाहिश। तारा सिंह का बेटा चरणजीत सिंह उर्फ जीते कहता है- ''नमाज पढ़ने जा रहे हैं न आप, तो अल्लाह से अपने लिए दुआ मांग लेना। मेरा बाप यहां आ रहा क्योंकि वो यहां आ गया न, तेरे इनते चिथड़े करेगा, इतने चिथड़े करेगा कि तेरा पूरा पाकिस्तान नहीं गिन पाएगा।''

गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो तैयार हो जाइए हिंदुस्तान और परिवार के लिए लड़ते तारा सिंह को देखने के लिए।