IPL 2024 के लिए ऑक्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे बिके हैं।
सन राइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा है।
इससे पहले आईपीएल 2023 में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी (18.5) थे, जिन्हें पंजाब ने खरीदा था। पैट कमिंस का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।
आपको बता दें कि साल 2020 में भी पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी थे। साल 2020 में केकेआर ने पैट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी दुबई के कोका कोला एरीना में चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी दुबई के कोका कोला एरीना में चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।
वहीं भारत के शार्दुल ठाकुर को CSK ने 4 करोड़ रुपए में खरीद है।
इसके अलावा CSK ने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में खरीद है।