₹24.75 करोड़ के साथ मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड - Khabar Kashi ₹24.75 करोड़ के साथ मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड - Khabar Kashi

IPL 2024 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क अब तक के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मिचेल स्टार्क को  24.75 करोड़ में खरीदा है।

स्टार्क 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे। ऑक्शन में स्टार्क के लिए केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ मची थी।

मिचेल स्टार्क आखिरी बार साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैदान पर उतरे थे। ऐसे में ऑक्शन मे वापसी के साथ ही स्टार्क ने रिकॉर्ड बना दिया।

मिचेल स्टार्क ने कुछ ही घंटे में साथी खिलाड़ी पैट कमिंस का रिकॉर्ट भी तोड़ दिया जिन्हें SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा है।

पैट कमिंस के लिए भी कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। पैट कमिंस के लिए सनराइजर्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आखिर तक बोली लगाई।