गिरफ्तार होंगे खेसारी लाल यादव! - Khabar Kashi गिरफ्तार होंगे खेसारी लाल यादव! - Khabar Kashi

खेसारी लाल की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी!

भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छपरा कोर्ट ने खेसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

मामला जमीन के एवज में दिए गए चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है।

 मामले से जुड़े मुकदमे की सुनवाई में खेसारी लाल उपस्थित नहीं हो रहे थे।

यह मुकदमा रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजय नाथ पांडे ने 16 अगस्त 2019 को दर्ज करायी थी।

जमीन बेचने के लिए खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपए में बात हुई थी। खेसारी लाल ने 18 लाख का चेक दिया थो जो दो बार बाउंस हो गया।