रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने रचा इतिहास; गदर 2, बाहुबली 2, सब पीछे - Khabar Kashi रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने रचा इतिहास; गदर 2, बाहुबली 2, सब पीछे - Khabar Kashi

Animal Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने रचा सिनेमाई इतिहास

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाई इतिहास रच दिया है। यह हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शुमार हो गई है। 

फिल्म ने 9 दिनों के भीतर कमाई से सबको चौंका दिया है। एनिमल ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा शुक्रवार देखा है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो 63 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन  337.58 करोड़ रहा। 'एनिमल' ने हिंदी भाषा में 300.81 करोड़ का कारोबार किया है।

दूसरे शुक्रवार को फिल्म का घरेलू कलेक्शन 21.56 करोड़ रुपये रहा। एनिमल के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन ने गदर 2, बाहुबली 2, द कश्मीर फाइल्स और दंगल को पीछे छोड़ दिया है। 

एनिमल का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 600.67 करोड़ रुपये है। घरेलू मोर्चे पर गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है।

सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने नौवें दिन भारत में 37 करोड़ का कलेक्शन किया है।  इसी के साथ 'एनिमल' का 9 दिनों की कुल कलेक्शन फिलहाल 398.53 करोड़ रुपये  हो गया है।

READ MORE