सनी देओल गदर 2 से बॉलीवुड में धाकड़ कमबैक किया है। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सनी इस फिल्म से एक बार फिर चर्चा में हैं।
इन दिनों गदर 2 के जरिए सिनेमाघरों में दहाड़ मचाने वाले सनी देओल को फिल्म 'घायल', 'अर्जुन पंडित', 'जोर' और 'अजय', जिद्दी से ऐक्शन स्टार की पहचान मिली थी।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में 1990 में बनी सनी देओल की फिल्म 'घायल' सुपरहिट रही थी। फिल्म के मेकर्स लीड रोल में कमल हासन को लेना चाहते थे लेकिन बाद में यह फिल्म सनी को मिल गई।
सनी देओल की गदर 2 बंपर कमाई कर रही है। गदर 2 ने छठवें दिन 32.37 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं सातवें दिन 23 करोड़ कमाने की उम्मीद है।
भारत में गदर 2 छह दिनों में 261.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में इसने अबतक 338 करोड़ का बिजनेस किया है। 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी।