इन नेताओं ने दुनिया में किया लंबे समय तक शासन - Khabar Kashi इन नेताओं ने दुनिया में किया लंबे समय तक शासन - Khabar Kashi

1. एक्वेटोरियल गिनी- राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग एनगुएमा एक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग एनगुएमा 44 साल के शासन के साथ सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले वैश्विक नेता हैं। ओबियांग 1979 में सत्ता में आये।

2. कैमरून - राष्ट्रपति पॉल बिया ओबियांग के बाद कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया पिछले 41 साल से सत्ता में रहने वाले दूसरे वैश्विक नेता हैं। दुनिया के सबसे उम्रदराज नेताओं में से एक बिया 1982 में सत्ता में आए। 

3. कांगो गणराज्य - राष्ट्रपति डेनिस सासौ एनगेसो डेनिस सासौ एनगेसो, पिछले 39 वर्षों से कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति हैं। वह 1979 से 1992 तक राष्ट्रपति रहे और फिर गृह युद्ध के बाद 1997 में सत्ता में लौटे और तब से सत्ता में बने हुए हैं।

4. युगांडा - राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी पिछले 37 वर्षों से सत्ता में हैं। वह 2021 के चुनाव में फिर से चुने गए।

5. ताजिकिस्तान - राष्ट्रपति इमोमाली रहमान 1994 में सोवियत संघ के पतन के तुरंत बाद इमोमाली रहमोन ताजिकिस्तान में सत्ता में आए। वह पिछले 31 वर्षों से सत्ता में हैं।

6. इरिट्रिया - राष्ट्रपति इसाईस अफवेर्की अफ़वेर्की पिछले 30 सालों से इस अफ़्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं। वह पहली बार तब चुने गए जब 1993 में इरीट्रिया को इथियोपिया से आजादी मिली।

7. बेलारूस - राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पुतिन के करीबी सहयोगी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सोवियत शैली के दमन की बदौलत पिछले 29 वर्षों से सत्ता में हैं।