Khabar Kashi

Zamania सेंट मेरीज स्कूल ने अपने पूर्व छात्र कैप्टन प्रशांत चौरसिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया ‘ब्रेवहार्ट’

जमानियां सेंट मेरीज स्कूल ने अपने पूर्व छात्र कैप्टन प्रशांत चौरसिया को दी श्रद्धांजलि।

Zamania News: जमानियां के युवा सेना अधिकारी कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया के निधन से जहां पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है, वहीं उनके स्कूल सेंट मेरीज स्कूल ने भी गहरे दुख के साथ अपने पूर्व छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। स्कूल ने उन्हें ‘ब्रेवहार्ट’ बताते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

स्कूल की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया (140 NDA) ने देहरादून में नदी पार करने के दौरान एक साथी सैनिक की जान बचाते हुए सर्वोच्च साहस और निस्वार्थ सेवा की परंपरा का पालन करते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। स्कूल ने इसे गर्व और पीड़ा दोनों से भरा क्षण बताते हुए कहा कि “कैप्टन प्रशांत सेंट मेरीज परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। उनका साहस, करुणा और समर्पण हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।”

capton prashant zamania, zamania news, ghazipur news, St.Mary's School, Zamania,

गौरतलब है कि देहरादून में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए इस हादसे में कैप्टन प्रशांत चौरसिया का निधन हो गया था। वह नदी पार करने के अभ्यास में शामिल थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साथी को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवाई।

Ghazipur News: जमानियां के कैप्टन प्रशांत चौरसिया की देहरादून में ट्रेनिंग के दौरान मौत, कैसे हुआ हादसा?

कैप्टन प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा जमानियां के इसी सेंट मेरीज स्कूल से हुई थी। बचपन से ही अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रशांत ने नेशनल डिफेंस अकादमी के माध्यम से सेना में प्रवेश किया और कम समय में ही कैप्टन के पद तक पहुंचे।

स्कूल प्रबंधन ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति उनके परिवार को दें। वहीं पूरे जमानियां क्षेत्र में भी शोक का माहौल है और लोग अपने इस वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Exit mobile version