देहरादून में भीषण आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में भीषण आग लगने की सूचना है। सोमवार सुबह यहां एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक भीषण अग्निकांड में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मजदूर यहां तांबा जला रहे थे, तभी, यह हादसा हुआ।

गनीमत यह रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां रखे छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यहां एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment