पूर्व गृहमंत्री के नाती हैं Janhvi kapoor के बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya, इतनी है नेटवर्थ

Janhvi kapoor boyfriend Shikhar Pahariya Net Worth in Hndi: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का आज यानी 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि जाह्नवी के साथ ही उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को भी लोग सर्च कर रहे हैं और उनकी कमाई, बिजनेस और कुल नेटवर्थ के बारे में जानना चाहते हैं।

जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर को लेकर चर्चा में रहती हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण 8’ में अपने नए बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग शिखर पहाड़िया के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। आखिर शिखर पहाड़िया कौन है जिसको जाह्नवी ने अपना दिल दे बैठी हैं।

Janhvi kapoor boyfriend Shikhar Pahariya Net Worth

shikhar pahariya net worth

शिखर पहाड़िया कौन हैं? Who is shikhar pahariya

लेख में आगे बढ़ने से पहले ये बता दें कि न तो जाह्नवी ने और न ही शिखर ने कभी आधिकारिक रूप से ये पुष्ट किया है कि उन दोनों के बीच में कुछ है। तो हम यहां रूमर्ड ही मान रहे हैं। शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं- प्रणीति, प्रीति, स्मृति, दामाद राज श्रॉफ और संजय पहाड़िया हैं। शिंदे को बेटियों से दो नातिन और दो नाती हैं। शिंदे की बेटी प्रणीति इस समय महाराष्ट्र के सोलापुर से विधायक हैं। वहीं, उनके नाती वीर पहरिया सैफ अली खान की बेटी के साथ अफेयर की अफवाह को लेकर हाल ही में सुर्खियों में आ चुके हैं। और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की है।

पोलो प्लेयर भी हैं शिखर पहाड़िया shikhar pahariya Polo Player

जाह्नवी जहां 27 की हो चुकी हैं, वहीं शिखर 26 साल के हैं। शिखर पहाड़िया यंग बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। फिलहाल शिखर अपनी कथित गर्लफ्रेंड जाह्नवी के साथ पार्टीज और कई सारे इवेंट्स में नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी करीबी हैं।

शिखर पहाड़ियां की कितनी है संपत्ति? shikhar pahariya networth in rupee

शिखर पहाड़िया ने साल 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था और उससे पहले वह लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment