BJP Lok Sabha Candidate List UP 2024: बीजेपी की नई लिस्ट जारी, कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट

BJP Lok Sabha Candidate List UP 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर के लिए कुल 111 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिनमें उत्तर प्रदेश के लिए 13 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की टिकट काट दिया है। इस सीट से जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं भाजपा ने मेरठ से रामायण फेम अरुण गोविल, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, गाजियाबाद से अतुल गर्ग और अलीगढ़ से सतीश गौतम को टिकट दिया है। गाजियाबाद से भाजपा ने जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया है।

bjp lok sabha candidate list

वहीं, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से टिकट दिया है। गौरतलब है कि कंगना मंडी की ही रहनेवाली हैं। लिस्ट जारी होने के बांद कंगना ने कहा कि ”बीजेपी को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है। आज पार्टी ने मुझे मेरे जन्मस्थान मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं आधिकारित तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखती हूं।”

दुमका से सीता सोरेन, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराइच से अरविंद गोंड को टिकट मिला है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment