Singham Again trailer Review: ‘सिंघम अगेन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दिवाली पर ‘धमाका’ तय

Singham Again trailer Review: रोहिट शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। पुलिस की वर्दी में अजय देवगन की ताबड़तोड़ री-एंट्री ने दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध कर दिया है। 5 मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन का जबरदस्त तड़का और दमदार डायलॉग्स का तूफान है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण ने अपने-अपने किरदारों से महफिल लूट ली है, जबकि रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। विलेन के रोल में अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ ने अपनी छाप छोड़ी है।

Singham Again Trailer

अब तैयार हो जाइए एक रोमांचक, ऊर्जा से भरपूर, रंग-बिरंगी और मनोरंजक सवारी के लिए, जो आपके इस दीवाली को और भी खास बना देगी। रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ‘कॉप यूनिवर्स’ और भी बड़ा और शानदार नजर आ रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की नई एंट्री ने जान डाल दी है। रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म में रामायण से प्रेरित कहानी को अनोखे ढंग से पेश किया है, जहां अजय देवगन को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, रणवीर सिंह हनुमान का रूप लेते हैं और टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण की भूमिका निभाते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत होती है करीना कपूर (अवनी कामत) के बेटे को यह बताते हुए कि कैसे राम ने सीता के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें बचाने के लिए 3000 किलोमीटर की यात्रा कर लंका पहुंचे। जब बेटा यह सवाल उठाता है कि क्या उसके पिता भी कभी उसकी माँ के लिए ऐसा कुछ करेंगे, तो अजय देवगन कहते हैं, “गूगल पे बाजीराव सिंघम टाइप कर ले, पता चल जाएगा तेरा बाप कौन है।” इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जहां अर्जुन कपूर द्वारा करीना कपूर के अपहरण की घटना होती है, और अजय देवगन अपनी पत्नी को बचाने के लिए किसी को भी नहीं छोड़ते।

अब मिलिए ‘सिंघम’ की बड़ी सेना से – संग्राम “सिम्बा” भालेराव (रणवीर सिंह), वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण) और टाइगर श्रॉफ।

दीपिका पादुकोण का किरदार रणवीर सिंह के मजाकिया अंदाज से मेल खाता हुआ दिख रहा है। दीपिका और रणवीर को फिल्म में कॉमिक सीन्स दिए गए हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ को एक्शन अवतार में देखा जाएगा। इस ट्रेलर में मराठा शौर्य और साहस की भावना भी झलकती है, जो रोहित शेट्टी की फिल्मों का एक खास तत्व है।

रणवीर सिंह ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “इस दीवाली आएगा मास का ज़लज़ला! #SinghamAgain 1st नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment