रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ देख अल्लू अर्जुन ने लिख दी ऐसी बात, Animal Director संदीप रेड्डी वांगा ने दी प्रतिक्रिया

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ (Animal) कमाल कर रही है। महज 8 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कमाई के बीच फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही है। इस बीच तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन ने एनिमल फिल्म की जमकर तारीफ की है। एनिमल को देख अल्लू अर्जुन रणबीर कपूर से लेकर अनिल कपूर तक के अभिनय के कायल हो गए हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एनिमल को लेकर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने यहां तक कहा कि एनिमल अब भारतीय सिनेमा के क्लासिक्स की सूची में शामिल हो गई है।

allu arjun praise animal movie

अल्लू अर्जुन ने एनिमल के लिए क्या लिखा? Allu Arjun pens a heartfelt note for Animal’s team

अल्लू अर्जुन ने अपने नोट में रणबीर कपूर को प्रेरणादायक और बॉबी देओल को प्रभावशाली बताया है। अनिल कपूर को सहज बताते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि यह रश्मिका मंदाना का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कई दिलों को तोड़ने के लिए तृप्ति डिमरी की भी सराहना की। साथ ही बताया कि संदीप ने सभी सिनेमाई सीमाओं को पार कर लिया है।

junior mehmood death: कैंसर से हार गए जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

अल्लू अर्जुन की इस तारीफ पर एनिमल के निर्देशक संदीप भाव विभोर हो गए। उन्होंने अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि वह कितना आनंदित महसूस कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन भी इसका जवाब देते हुए कहा कि इसके हैंगओवर से बाहर नहीं निकल पाया हूं। खैर, अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अल्लू अर्जुन और संदीप रेड्डी वांगा एक साथ मिलकर एक फिल्म बनाएंगे, जिसे भूषण कुमार द्वारा निर्मित करेंगे।

allu arjun praise animal movie

Animal Box Office Collection

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है। वहीं रिलीज के एक हफ्ते बाद भी यह फिल्म दिलों पर राज कर रही है। एनिमल ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा शुक्रवार देखा है। यानी शुक्रवार को एनिमल ने शानदार कमाई की।

एनिमल ने गदर 2, बाहुबली 2, द कश्मीर फाइल्स और दंगल को पीछे छोड़

Animal Box office collection day 8: दूसरे शुक्रवार को फिल्म का घरेलू कलेक्शन 21.56 करोड़ रुपये रहा। एनिमल के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन ने गदर 2, बाहुबली 2, द कश्मीर फाइल्स और दंगल को पीछे छोड़ दिया है। एनिमल का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 600.67 करोड़ रुपये है। घरेलू मोर्चे पर गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment