Barbie movie review hindi: जादुई, मनोरंजक और शिक्षाप्रद फिल्म है बार्बी

बार्बी मूवी समीक्षा (Barbie movie review hindi)

फिल्म: बार्बी (Barbie, अंग्रेजी)

बार्बी के निर्देशक (Barbie Director): ग्रेटा गेरविग

बार्बी के कास्ट (barbie movie cast): मार्गोट रोबी, रयान गोसलिंग, अमेरिका
फेरेरा, केट मैकिनॉन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन, विल फेरेल

फिल्म की अवधी: 114 मिनट

रेटिंग: ★★★★☆

बार्बी की हिंदी समीक्षा (barbie movie review HINDI) (Barbie movie hindi review) (barbie movie hindi dubbed review)

ग्रेटा गेरविग ने जब ‘बार्बी’ को प्लास्टिक नहीं बल्कि इंसानी रूप अर्थात लाइव-एक्शन में ढाल कर फिल्म बनाने की घोषणा की तभी से इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। “बार्बी” (Barbie) एक मजेदार और मनोरंजक (Entertaining) फिल्म है जो दर्शकों के मन को मोह लेती है। यह एक जादुई फिल्म (Barbie Film) है जोऔरतों के लिए सदियों से बनाई गई धारणा को चुनौती देती। फिल्मरंग-बिरंगे दृश्यों, अद्भुत गानों और जबरदस्त नृत्य से भरा हुआ है।

बार्बी एक साहसिक यात्रा पर निकलती है, जहां उसे कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है

फिल्म की कहानी एक रंगीन और संवादयुक्त दुनिया में बार्बी (प्रिंसेस) के साथ होने वाले साहसिक सफर के बारे में है। बार्बी एक साहसिक यात्रा पर निकलती (मनुष्यों की दुनिया में) है, जहां उसे कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है और वह अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश करती है। फिल्म में सस्पेंस, मिस्ट्री और परिवार के महत्व को बढ़ावा दिया गया है।

क्यों देखनी चाहिए बार्बी?

बार्बी के रूप में डॉल का बॉडी लैंग्वेज और इमोशन पैदा होने पर आए भावों को वे खूबसूरती से निभा ले जाती हैं। केन के रूप में रयान गोस्लिंग भी कहीं से उन्नीस साबित नहीं होते। ‘बार्बी’ के सबसे उपेक्षित किरदार को पर्दे पर करने के लिए काफी कुछ मिला है और रयान उसका पूरा फायदा उठाते हैं। सिमू लियू मजेदार और आकर्षक लगे हैं। इस फिल्म के ग्राफिक्स और चरित्रों का बेहद संजीदगी से इस्तेमाल किया गया है। ग्लोरिया के रूप में अमेरिका फेरेरा ने एक कामकाजी सिंगल मॉम और बार्बी लवर को बखूबी निभाया है। वियर्ड बार्बी के रूप में केट मैकिनॉन जंची हैं। बॉस की भूमिका में विल फेरेल मजे करवाते हैं। एमराल्ड फेनेल और सहयोगी कास्ट अच्छी रही है।

इसे भी पढ़ेंः शूटिंग में Kapil Sharma ने ये कैसी हरकत कर दी थी!, सुमोना ने खोली पोल

फिल्म के सभी दृश्य, संगीत और डायलॉग के साथ, फिल्म की विचारशीलता और संदेश भी अच्छे हैं

फिल्म के सभी दृश्य, संगीत और डायलॉग के साथ, फिल्म की विचारशीलता और संदेश भी अच्छे हैं। बार्बी के माध्यम से साहस, साझेदारी, और संकटों के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

कुल मिलाकर “बार्बी” एक सुंदर और प्रेरक फिल्म है जो एक बार देखने योग्य है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको खुद को ढूंढने, साहस करने, और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेती है। यह फिल्म विशेष रूप से बच्चों और परिवारों को देखना चाहिए। बार्बी की कहानी ना सिर्फ मनोरंजक है बल्कि शिक्षाप्रद भी है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment