Viral Video: हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और चेहरे पर मुस्कान, दुल्हन का HRTC बस चलाते वीडियो वायरल

Viral Video: हिमाचल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन HRTC की बस चलाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को खुद नई दुल्हन (जो बस चालक है) ने अपने इंस्टाग्राम खाते से शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो हिमाचल के नगरोटा बगवां का है।

महिला बस चालक का नाम प्रिया शर्मा है। उसकी कुछ ही दिनों पहले शादी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया HRTC की बस चलाना अभी सीख रही हैं। वह बस चलाते हुए अक्सर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनका हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

सबसे आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS सफलतापूर्वक लॉन्च

एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर यानी एक्स पर भी शेयर किया है। जिसपर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं। एक अन्य ने लिखा- Wow… unbelievable। एक ने Kudos लिखकर बधाई दी। एक ने कहा बहुत अच्छा लेकिन रिस्की है। एक ने लिखा- नारी शक्ति।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment