Chandrayaan 3 Landing: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हिंदुस्तान का परचम, बोले पीएम- धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया

Chandrayaan 3 Landing: इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा दिया। हिंदुस्तान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर परचम लहरा दिया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश बन गया है। चंद्रमा तो 4 देश अपने यान उतारे लेकिन इसके दक्षिणी ध्रुव पर किसी ने अपने यान को उतारने में सफलता हासिल नहीं की। इसरो ने बुधवार को इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:04 बजे इसने चांद की सतह को छुआ।

यह पल ‘अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और ‘‘विकसित भारत के शंखनाद’’ का है

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने के बाद पीएम ने इसरो वैज्ञानिकों, और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने जोहान्सबर्ग से इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पल ‘अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और ‘‘विकसित भारत के शंखनाद’’ का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार कर जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। पीएम ने कहा, कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के, लेकिन इसके बाद लोग कहेंगे चंदा मामा बस अब एक टूर के।

यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का हैः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है।’’ इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘‘चंद्रयान-3’’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली। यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था।

Chandrayaan 3 Landing, Chandrayaan 3, chandrayaan-3 status today, chandrayaan-3 photo, chandrayaan-3 vikram, chandrayaan-3 scientist, chandrayaan-3 pm modi, narendra modi isro, isro scientist, moon mission,

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment