Delhi Exit Polls: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, केजरीवाल का नहीं चला झाड़ू

Delhi Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सभी 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को पिछली बार की तुलना में नुकसान होता नजर आ रहा है। कांग्रेस का प्रदर्शन फिर कमजोर बताया जा रहा है। आइए, विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

एग्जिट पोल के प्रमुख आंकड़े

सर्वे एजेंसीभाजपाआपकांग्रेस
पीपल्स इनसाइट40-4425-290-1
पीपुल्स पल्स51-6010-190-0
मैटराइज35-4032-370-1
पी-मार्क39-4921-310-1
पोल डायरी42-5018-250-2
चाणक्य स्ट्रेटजी39-4425-282-3
जेवीसी पोल39-4522-310-2

दिल्ली में सत्ता की जंग का समीकरण

दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है। भाजपा को लगभग सभी एग्जिट पोल में बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन कुछ सर्वे आम आदमी पार्टी (आप) को भी कड़ी टक्कर देते हुए दिखा रहे हैं। कांग्रेस के लिए स्थिति बेहद मुश्किल नजर आ रही है, और अधिकांश एग्जिट पोल में उसे 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

तीन ध्रुवीय मुकाबला, लेकिन कांग्रेस कमजोर

दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है, जबकि भाजपा ने अपने सहयोगियों जेडीयू और लोजपा (रामविलास) के लिए एक-एक सीट छोड़ी थी।

क्या कहते हैं पिछले चुनाव के आंकड़े?

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को महज 3 सीटें मिली थीं। 2020 में भी आप ने 62 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि भाजपा 8 सीटों तक ही पहुंच सकी थी।

अंतिम नतीजों का इंतजार

दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए मतदान हो चुका है और अब 8 फरवरी को मतगणना होगी। हालांकि, एग्जिट पोल एक संभावित रुझान दिखाते हैं, लेकिन अंतिम नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं।

(यह रिपोर्ट समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के आधार पर तैयार की गई है।)

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment