Delhi Flood: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित जिलों में की मंत्रियों की तैनाती

नयी दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की तथा दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित राहत शिविरों में उपयुक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों में मंत्रियों की तैनाती की।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों के लिए संबंधित मंत्रियों को रिपोर्ट करने, उनके साथ समन्वय एवं सहयोग करने के लिए आदेश जारी किये जाएंगे, ताकि बाढ़ राहत शिविरों में भोजन-पानी, शौचालय एवं बिजली जैसी समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री आतिशी पूर्वोत्तर दिल्ली जिले में, गोपाल राय शाहदरा में, कैलाश गहलोत दक्षिण पूर्व दिल्ली में और इमरान हुसैन मध्य दिल्ली जिला में शिविरों में सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। भारद्वाज स्वयं पूर्वी दिल्ली के शिविरों में व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment