Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा में बवाल, बाहरी युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव में तनाव उस समय बढ़ गया जब दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद तीन बाहरी युवक मौके पर पहुंचे और गांव के एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यह घटना देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और हालात बिगड़ने लगे। भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची, तब भी ग्रामीण मारपीट जारी रखे हुए थे।

पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ा कर गाड़ी में बैठाया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment