Ghazipur News: गोरा बाजार चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, राज कुमार शुक्ला सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे थे और पुलिस प्रशासन पर उंगली उठ रही थी। चोरी और वाहन चोरी की बेकाबू घटनाओं ने आखिरकार पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार रात को गोरा बाजार चौकी इंचार्ज, राज कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

विभागीय जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई की। शुक्ला की जगह अब पुलिस लाइन से शैलेश कुमार यादव को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है, जो अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Ghazipur News: तीन सहेलियां एक साथ लापता, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस महकमे में तबादले

पुलिस महकमे में एक के बाद एक तबादले भी हो रहे हैं। पीआरओ राजीव कुमार पांडेय को बरेसर थाने का नया थानेदार नियुक्त किया गया है, जबकि संतोष कुमार पाठक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) में भेजा गया है। बुजुर्गा चौकी इंचार्ज, अतुल कुमार मिश्रा को एसपी कार्यालय में पीआरओ का पद सौंपा गया, और रविन्द्र कुमार को बुजुर्गा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी ने इन तबादलों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब गाजीपुर में “काम या दफा” की नीति चलेगी। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी अपराध पर नियंत्रण नहीं पा सका तो उसकी छुट्टी तय मानी जाएगी।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment