Ghazipur News: एनएच-31 पर बस और ट्रक की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Ghazipur News: गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिया मिर्जाबाद स्थित यूनियन बैंक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बस (UP61F5273) भरौली से सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक (UP54T8163) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरकर भरौली की तरफ मुड़ रहा था।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण बस और ट्रक के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बस में सवार विजय चौधरी, निवासी टप्पा कठउत बलुआ, मुहम्मदाबाद (पुत्र अर्जुन चौधरी) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से विजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची भांवरकोल पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ट्रक चालक और बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 125(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment