गाजीपुर पुलिस ने वांछित शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के कई सामान बारामद

गाजीपुरः जंगीपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए चार अदद चक्का रिंग/टायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक व पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ग्राम उसरगांव से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लू सिंह उर्फ विमलेश सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम मनिहारी, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 106/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित था। चार अदद चोरी किए गए चक्का रिंग/टायर सहित अन्य सामान

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू सिंह के विरुद्ध पहले भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. मु0अ0सं0 746/05 – धारा 379/411/420 भादवि, थाना शादियाबाद

  2. मु0अ0सं0 316/2009 – धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम

  3. मु0अ0सं0 874/10 – धारा 110 जी, थाना शादियाबाद

  4. मु0अ0सं0 155/15 – धारा 201/302 भादवि, थाना कोतवाली

  5. मु0अ0सं0 106/25 – धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना जंगीपुर

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम

  1. उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष, थाना जंगीपुर

  2. उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक, हमराह पुलिस बल के साथ

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जंगीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment