Sleeper Vande Bharat Express: आ रही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे मेट्रो, जानिए कब होगी शुरू?

sleeper Vande Bharat Express: अब वंदे भारत में स्लीपर का भी मजा ले सकते हैं। भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों के नए संस्करण की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत वंदे भारत के स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत (sleeper version of vande Bharat) की जाएगी। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) के महाप्रबंधक बीजी माल्या द्वारा इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने शनिवार पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगले साल मार्च में वंदे भारत के स्लीपर कोच को चालू किया जाएगा। इसके लिए स्लीपर वाली वंदे भारत ट्रेनों की निर्माण चल रहा है। माल्या ने कहा कि मार्च 2024 में वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनें चलने लगेंगी। इसके अलावा, माल्या ने कहा कि आईसीएफ वंदे मेट्रो का भी विकास कर रहा है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भारतीय रेलवे के बेड़े में एक महत्वपूर्ण वृद्धि होंगी। क्योंकि कम समय में यात्री लंबी दूरी तय कर पाएंगे। कई यात्रियों की वंदे भारत में स्लीपर कोच यानी शयनयान को लेकर शिकायत थी। उन्हेंं इसकी कमी खल रही थी। अब रेलवे इस सुविधा को लाने जा रही है। इसके अलावा, माल्या ने कहा कि आईसीएफ वंदे मेट्रो का भी विकास कर रहा है। वंदे मेट्रो 12 कोच वाली ट्रेन होगी जिसका इस्तेमाल कम दूरी की यात्रा के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन के जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है।

ICF महाप्रबंधक माल्या ने क्या कहा?

हम इस वित्तीय वर्ष के भीतर वंदे का स्लीपर संस्करण लॉन्च करेंगे। इसके अलावा हम इस वित्तीय वर्ष में वंदे मेट्रो भी लॉन्च करेंगे। और हम इस ट्रेन को गैर-वातानुकूलित यात्रियों के लिए लॉन्च करेंगे, जिसे गैर-एसी पुश-पुल ट्रेन कहा जाता है, जिसमें 22 कोच और एक लोकोमोटिव होगा। और यह लॉन्च 31 अक्टूबर से पहले होने जा रहा है…।”

वंदे भारत एक्सप्रेस, भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, देश भर के सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। 50 परिचालन सेवाओं के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस ने रेल यात्रा में क्रांति ला दी है। वंदे भारत ने अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की हैं और कम समय में लंबी दूरी तय करती है जिससे यात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक होती है।

कहां और कब चली थी भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

प्रधानमंत्री ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इन ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया जाता है। स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेट बनाने की परियोजना 2017 के मध्य में शुरू हुई और 18 महीने के भीतर, आईसीएफ चेन्नई ने ट्रेन -18 को पूरा किया। भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की मेड-इन-इंडिया स्थिति पर जोर देने के लिए जनवरी 2019 में इसका नाम बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया। ट्रेन ने कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन पर 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल की।

sleeper Vande Bharat Express, sleeper version of vande Bharat, non ac vande bharat train, sleeper vande bharat launch date, vande bharat metro, vande bharat sleeper, vande metro,

Leave a Comment