जम्मू-कश्मीर में सपा का बसपा से भी बुरा हाल! सभी 20 सीटों पर जमानत जब्त, देखें

Jammu Kashmir Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था। इसके बाद देश में हो रहे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी उसे कुछ सीटें देगी। हालांकि, हरियाणा में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को कोई सीट नहीं दी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस का समर्थन किया। वहीं, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की मंशा के चलते समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। इन सीटों पर पार्टी ने ज्यादातर युवा चेहरों को मौका दिया। लेकिन इन 20 सीटों पर लड़ते हुए समाजवादी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई। जम्मू-कश्मीर में समाजवादी पार्टी बसपा से भी पीछे रह गई। समाजवादी पार्टी को 0.14 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बसपा को 0.96 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

अब आपको बताते हैं उन 20 सीटों के नतीजे, जहां समाजवादी पार्टी ने चुनाव लड़ा और सभी की जमानत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

सीटउम्मीदवार का नामप्राप्त वोटहार का अंतर
हज़रतबलशाहिद हसन34218,548
बडगामघाज़नफर मक़बूल शाह25635,754
बीरवाहनिसार अहमद दार36419,751
हबक्डलमुहम्मद फारूक खान10012,337
ईदगाहमेहराज उद्दीन1107,590
बारामुलामंजूर अहमद60421,919
बांदीपोरागुलाम मुस्तफा खान1,69518,696
वगूरा करीरीअब्दुल गनी36616,636
करनाहसजावल शाह73513,559
पट्टनवसीम गुलज़ार32629,567
कुपवाड़ासबीहा बेगम59127,182
गुलमर्गहिलाल अहमद मल्ला34226,642
राफिबादताहिर सलमानी39628,387
त्रेहगमसजाद खान46217,540
लोलबशादाब शाहीन42619,177
बिश्नाहतरसीम लाल खुल्लर22553,210
विजयपुरइंदरजीत20032,659
उधमपुर पश्चिमसाहिल मन्हास28846,876
छेनानीगीता मन्हास22347,767
नगरोटासत पॉल14447,969

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment