Mukhtar Ansari Last Rites: बांदा से गाजीपुर लाया जा रहा मुख्तार अंसारी का शव, कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Last Rites: यूपी के सबसे बड़ा डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शव को बांदा से गाजीपुर लाया जा रहा है। मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 5 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अब भारी पुलिस फोर्ट के बीच मुख्तार अंसारी के शव को बांदा से गाजीपुर लाया जा रहा है। बांदा से गाजीपुर की दूरी लगभक 400 किमी है। शव को आने में शाम हो जाएगी। मुख्तार के शव के गाजीपुर आने के बाद उन्हें कालीबाग कब्रिस्तान में उनके माता-पिता की कब्र के बगल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी का गुरुवार 60 साल की उम्र में बांदा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। मुख्तार अंसारी को गुरुवार देर रात हार्ट अटैक आया था जिसके बाद बांदा जेल से उसे मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। हालांकि 9 डॉक्टरों की टीम भी मुख्तार को नहीं बचा सकी।

मुख्तार अंसारी मौत की होगी न्यायिक जांच

मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने गुरुवार रात को मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई थी। उसी आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक माह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Mukhtar Ansari Big Crimes List: मुख्तार अंसारी के ऐसे बड़े अपराध, जिनसे दहल उठा था पूरा यूपी, जानें

यूपी के कई शहरों में धारा 144 लागू

हालात को देखते हुए यूपी के कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। गाजीपुर में भी दुकानें बंद हैं। पुलिस मुस्तैद है। आला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर करीब से नजर रख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि ” जुमे की नमाज और कल बांदा जेल में हुई घटना को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है। कई जिलों में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं, शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे राज्य में शांति है, कुछ जगहों पर अभी भी नमाज चल रही है, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है, कहीं कोई समस्या नहीं है।”

मुख्तार के खिलाफ 65 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे

मुख्तार अंसारी पर हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी जैसे 65 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। 8 मामलों में सजायाफ्ता थे मुख्तार अंसारी। कई सारे मामले हैं जिनमें गवाही नहीं हो पाई। मुख्तार अंसारी 5 बार विधायक रहे। पंजाब के बाद जब मुख्तार को यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट किया गया, तब उनके खिलाफ केस को मजबूत किया गया।

लखनऊ, गाजीपुर, चंदौली, आगरा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी क्राइम के मामले में अंसारी के ऊपर कई केस चल रहे थे। 5 बार मऊ से विधायक रहे मुख्तार अंसारी का 2017 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव था। देखा जाए तो 2005 से ही वो जेल में थे। लेकिन फिर भी 12 साल तक राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहे। पिछले 2 सालों के अंदर मुख्तार को कई मामलों में दोषी ठहराया गया था। कई मामलों की जांच तेज कर दी गई थी।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment