Pawan Singh Khesari Lal Controversy: पवन सिंह और खेसारी लाल हुए एक, एक दूसरे को गले लगाकर किया किस, जानें किसने कराई दोस्ती

Pawan singh khesari lal controversy: पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी के लोकप्रिया (bhojpuri Singer) गायकों में शुमार हैं। उनकी गायिकी की करोड़ों दीवाने हैं। तो वहीं खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) अपने संघर्षों और हुनर से पवन सिंह को चुनौती देते नजर आते हैं। दोनों अपनी-अपनी गायिकी को लेकर एक खास भोजपुरी श्रोता के बीच लोकप्रिय हैं। दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं। यही विवाद एक तरह से विवाद का कारण भी बना। दोनों एक-दूसरे पर टारगेट करते हुए कई गाने गा चुके हैं। यह बात जागजाहिर भी है।

भोजपुरी का किंग कौन है

भोजपुरी का किंग कौन है इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी लंबे समय से खींचातान चल रही है। हालांकि अब दोनों के बीच सुलह हो गया है और उनके फैंस काफी खुश हैं कि अब विवाद खत्म हो गया। जो भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अच्छा है। एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले पवन और खेसारी हाल ही में एक अवार्ड शो के मंच पर साथ खड़े दिखे। ना सिर्फ साथ में मंच साझा किया बल्कि एक दूसरे की सराहना भी की।

लोकप्रिय पोस्टः शर्मनाक! मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को नग्न कर परेड कराई गई फिर किया गया गैंगरेप, वीडियो वायरल

झगड़े को खत्म कराने का श्रेय रवि किशन और मनोज तिवारी को जाता है

पवन और खेसारी (pawan khesari) को हाल ही में फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड शो में देखा गया। दोनों के बीच के झगड़े को खत्म कराने का श्रेय रवि किशन और मनोज तिवारी को जाता है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के इवेंट से वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। पावरस्टार खेसारी के लिए गाना भी गाते हैं और वो एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इंडस्ट्री के दोनों के बीच भाई जैसा प्यार देखने को मिला। इसे देखकर एक पल के लिए भी नहीं लगा कि इनके बीच कभी विवाद रहा है। रवि किशन की वजह से ये जोड़ी फिर से एक हो पाई है। इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः कैसे खुश होंगे भगवान शिव, जानें सावन में व्रत रखने के 10 महत्वपूर्ण नियम और जरूरी दिशानिर्देश

Pawan singh khesari lal controversy end ravi kishan bhojpuri award show

पहले भी पवन और खेसारी के बीच विवाद हुआ था

गौरतलब है कि दोनों एक-दूसरे पर काफी छींटाकशी करते देखे जाते थे। लाइव आकर दोनों एक दूसरे को भलाबुरा कहते थे। यह विवाद भी पहला विवाद नहीं था। इससे पहले भी पवन और खेसारी के बीच विवाद हुआ था और दोनों एक शादी के मंच पर अपने विवाद खत्म किए थे। उस दौरान मंच पर काजल राघवानी भी मौजूद थीं। लेकिन कुछ ही सालों बाद दोनों के बीच फिर से विवाद बढ़ने लगा। दोनों के बीच दुबारा विवाद बढ़ने से भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग भी परेशान थे। फिल्मों से लेकर गानों तक पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। ऐसे में सभी लोग चाहते थे कि पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद जल्द खत्म हो।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment